Move to Jagran APP

Positive India : लॉकडाउन में जरूरतमंदों को मदद करने की कोयलांचल में होड़, पूर्णिमा व रागिनी भी पीछे नहीं Dhanbad News

पूर्णिमा सिंह ने विधायक निधि से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये देने की अनुशंसा की हैं। रागिनी सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख एक हजार रुपये दिए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:54 AM (IST)
Positive India : लॉकडाउन में जरूरतमंदों को मदद करने की कोयलांचल में होड़, पूर्णिमा व रागिनी भी पीछे नहीं Dhanbad News
Positive India : लॉकडाउन में जरूरतमंदों को मदद करने की कोयलांचल में होड़, पूर्णिमा व रागिनी भी पीछे नहीं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। हालांकि लॉकडाउन के चलते गरीब और जरूरतमंद लोग परेशान हैं। धनबाद कोयलांचल में ऐसे लोगों की मदद के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठन के लोग अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

loksabha election banner

झरिया विधानसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी व भाजपा की नेता रागिनी सिंह के बीच होड़ है। दोनों अपने हाथों से जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री तैयार कर रहीं हैं। इसके बाद समर्थकों के साथ गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरण करते देखी जा सकती हैं। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना राहत कोष का गठन किया है। इसमें लोगों से मदद करने की अपील की है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मदद की अपील की है। रागिनी सिंह ने शनिवार को धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद रविवार को रागिनी सिंह ने जरूरमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के लिए खुद अपने हाथों से पैकेट तैयार किया। झरिया के राजपुर और सिंह नगर में जरूरतों के बीच जाकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। रागिनी ने बेलगड़िया में जाकर भी खाद्यान्न सामग्री का पैकेट बांटा।

झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने विधायक निधि से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये देने की अनुशंसा की है। रागिनी ने सोमवार को झरिया में घूम-घूमकर जरूरमदों के बीच खिंचड़ी का पैकेट का वितरण किया। इससे पहले रागिनी ने अपनी देख-रेख में खिचड़ी तैयार करवाया। खुद अपने हाथों से पैकेट बनाया। इसके बाद क्षेत्र में बांटने के लिए निकल गईं। 

गुलगुलियों की छात्र जन संघर्ष समिति ने ली सुध

गुलगुलियों का जीवन भीक्षाटन पर ही चलता है। लॉकडाउन के कारण उनके समक्ष भुखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्र जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में कोआपरेटिव कालोनी, सरायढेला गुलगुलिया पट्टी में सोमवार को भोजन कराया गया। इसके साथ ही साबुन, बिस्कुट, चॉकलेट और जरूरी चीजों का वितरण किया गया।  इस माैके पर उदय प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, सुधीर झा, अजय साव,  जिशु सिंह, डब्लू सिंह आदि उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 हजार ट्रांसफर

प्रधानमंत्री राहत कोष में कोयलांचल के लोग अपना योगदान दे रहे हैं। सोमवार को झरिया के अखिलेश सिंह 11 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में ऑनलाइन ट्रांसफर किया। 

विधायक ने 750 परिवारों व दिव्यांग बच्चों के बीच बाटे भोजन सामग्री के पैकेट

विधायक राज सिन्हा ने कई इलाकों में गरीब लोगों की मदद के लिए चावल, दाल, चूड़ा और गुड़ जैसे कच्चे अनाज के पैकेट बनाकर वितरण किया। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए भीड़ ना लगाने की सलाह दी। खुद भी इस बात का ध्यान रखते हुए कई इलाकों में सहायता पहुंचाने के लिए पैकेट बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा और लोगों के घरों पर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने पुटकी, दामोदरपुर, कर्माटांड़, गोधर, केंदुआ, खैरा मुंडा पट्टी, भुइयां पट्टी, घिरनी जोडिय़ा, बैंकमोड़ तिवारी गली, मिठू रोड आदि इलाकों में लगभग 750 परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने जगजीवन नगर स्थित पहला कदम के दिव्यांग बच्चों के बीच भी भोजन सामग्री के पैकेट वितरित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.