विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Godda: पंजाब नेशनल बैंक में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

By Atul SinghEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 11:47 AM (IST)

गोड्डा शहर के गुलजारबाग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार की तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अल सुबह लोगों ने बैंक शाखा से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना बैंक कर्मियों सहित नगर पुलिस को दी।

बैंक शाखा से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना बैंक कर्मियों सहित नगर पुलिस को दी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
बैंक शाखा से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना बैंक कर्मियों सहित नगर पुलिस को दी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, गोड्डा : गोड्डा शहर के गुलजारबाग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार की तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। अल सुबह लोगों ने बैंक शाखा से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना बैंक कर्मियों सहित नगर पुलिस को दी। बाद में अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। अग्निशमन दस्ता की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में एक डेढ़ घंटे तक फायर बिग्रेड वालों को वहां जूझना पड़ा। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण आग के फैलने का भी खतरा बना रहा लेकिन लोगों की तत्परता से आग बैंक परिसर से आगे नहीं फैली। नगर थाना प्रभारी मुकेश पांडेय ने बताया कि बैंक शाखा में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंच गए है। बैंक शाखा में कंप्यूटर सेट, एसी, फर्नीचर, कागजात आदि जले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।