Move to Jagran APP

नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात, हथ जोड़ के मैं गुरां तो मंगा ऐ खैरात

गुरुवार को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में झरिया के कोइरीबांध गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला।

By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 11:43 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 11:43 AM (IST)
नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात, हथ जोड़ के मैं गुरां तो मंगा ऐ खैरात
नाम खुमारी नानका चढ़ी रहे दिन रात, हथ जोड़ के मैं गुरां तो मंगा ऐ खैरात

जागरण टीम, धनबाद: नाम खुमारी नानका चड़ी रहे दिन रात, हथ जोड़ के मैं गुरां तो मंगा ऐ खैरात, नानक नाम चढ़दी कला, मिटी धुंध जग चानन होया... जैसे शबद का गायन कर गुरु साहिब श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर विशाल एवं मर्यादित नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सफेद वस्त्र और केसरिया पगड़ी पहने सिख समाज के लोग 'जो बोले सो निहाल' का उद्घोष कर रहे थे।

loksabha election banner

गुरुवार को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में झरिया के कोइरीबांध गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। पूर्ण सिखी मर्यादा के अनुसार अरदास (प्रार्थना) कर एक सुसज्जित ट्रक में सजाई सुंदर आकर्षक पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान कर नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। अगुवाई करते पंज प्यारे और आगे-आगे चल रहे गुरमत प्रचार जत्थे व नगर की साध-संगत सड़क साफ करते और फूलों की वर्षा करते हुए चल रहे थे। सबसे आगे पंज प्यारे पंथक निशान साहब लेकर चल रहे थे। बाबा दीप सिंह, भाई तारू सिंह, भाई दयाल सिंह, भाई माती दास, छोटे साहबजादों के कटआउट वाहन के ऊपर लगे थे।

बीच-बीच में इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-2 की विजेता गतका पार्टी बीर खालसा दल एक से बढ़कर करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दे रहा था। कीर्तन में जिले के सभी गुरुद्वारों के सदस्य एवं साध-संगत शामिल हुई। गतका दल, बैंड पार्टियां व रंग बिरंगे परिधानों में सजे स्कूली बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु नानकदेव जी प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा परिसर व शहर की खूब साज सज्‍जा की गई। कतरास मोड़ में विधायक संजीव सिंह के अनुज सिद्धार्थ गौतम ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। पंच प्यारे को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।

कोइरीबांध से बैंक मोड़ गुरुद्वारा तक निकला नगर कीर्तन: सुबह साढ़े 11 बजे झरिया कोइरीबांध से नगर कीर्तन आरंभ होगर बाटामोड़, देशबंधु सिनेमा, मातृसदन, लालबाजार, लक्षमिनिया मोड़, कतरास मोड़ पहुंचा। यहां से गाडिय़ों के जरिए बस्ताकोला, धनसार मोड़, कुमार टॉकीज होते हुए जोड़ाफाटक सचदेवा भवन बजे पहुंचा। इसके बाद 4 बजे आरंभ होकर शक्ति मंदिर, गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा, पानी टंकी, बैंक मोड़ होते हुए सायं सात बजे बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़ में समाप्त हुआ। यहां सभी संगतों में प्रसाद का वितरण किया गया।

स्वच्छता का रखा विशेष ख्याल: नगर कीर्तन के दौरान शहर में संगतों ने स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा। जहां-जहां से नगर कीर्तन निकला, वहां-वहां पर सफाई की। नगर कीर्तन के पहुंचने पर संगतों की ओर से आगे पानी डालकर झाड़ू से सड़क की सफाई करते सेवादार, दोने पत्तल आदि को सड़क से उठाकर बैग में डालते सेवादारों ने नगर कीर्तन देख रहे लोगों को स्वच्छता का संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विश्व के सबसे लंबे सिख जगदीप व बीर खालसा ने मोहा मन: नगर कीर्तन में विश्व के सबसे लंबे सिख और पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल 7.6 इंच के जगदीप सिंह आकर्षण के केंद्र रहे। नगर कीर्तन में शामिल सिख संगत के साथ-साथ राहगीर भी जगदीप के साथ सेल्फी लेते नजर आए। जगदीप ने भी किसी को निराश नहीं किया और जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। जगदीप गतका पार्टी बीर खालसा दल के प्रमुख सदस्य भी हैं। उन्होंने छह बाइक स्टार्टकर कुछ सेकेंड तक रोके रखने का करतब दिखाया। बीर खालसा दल के अन्य सदस्यों ने दल के प्रमुख कंवलजीत सिंह के निर्देश में सिर पर लगातार 15 से अधिक नारियल फोडऩे, ट्यूबलाइट तोडऩे, जमीन पर लेटकर शरीर के ऊपर से चार पहिया चढ़ाने, आंखों पर पट्टी बांधकर वजनी हथौड़े से नारियल फोडऩे का शानदार करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। वीर खालसा ग्रुप के क्वालिटी सिंह, मेहरबान सिंह, दया सिंह, लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, वलविंदर सिंह, विनोद सिंह, जसमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

नगर कीर्तन का हुआ स्वागत: कोयरीबांध झरिया गुरुद्वारा से निकले नगर कीर्तन में शामिल संगत का झरिया में जगह-जगह स्वागत किया गया। विमल मार्केट के दुकानदारों ने चना बांटे। पप्पू मलहोत्रा, हरभजन ङ्क्षसह, पम्मी, चंदन, बंशी अग्रवाल आदि थे। पंजाबी हिंदू समिति झरिया के लोगों ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया। प्रसाद का वितरण किया गया। रवि शर्मा, विपिन शर्मा, रमेश बजाज, मनोज शर्मा, रवि, सतीश सेठ, दीपक चोपड़ा, रामस्वरूप शर्मा, रमन, दिलीप, कमल, गुरुपेज, अनु, सुमन, विद्धि, सुधा, अर्चना, मोनिका, प्रीति, सिमरन आदि थे।

झरिया खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ व झरिया चैंबर आफ कामर्स की ओर से भी मेन रोड में नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पंच प्यारे को माला पहनाया गया। पुष्पों की ऊपर से वर्षा की गई। पानी, शर्बत से सेवा की गई। बच्चों में टाफी बांटी गई। मौके पर संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, नरेश अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, संजय गुप्ता, मुश्ताक अहमद, दिनेश गुप्ता, मदन गुप्ता, चैंबर के अध्यक्ष अमित कुमार साहू, राजू साव, बबलू विश्वकर्मा, मनोज केसरी, पिनाकी राय, प्रकाश शर्मा, पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव आदि थे।

इनका रहा विशेष सहयोग: समारोह को सफल बनाने में सचिव तेजपाल सिंह, गुरजीत सिंह, दविंदर सिंह गिल, तीरथ सिंह, दिल जान सिंह, इंदरजीत सिंह, राजिंदर सिंह, वरियाम सिंह, हर दयाल सिंह, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह ब्रोका, सतपाल सिंह ब्रोका, हरि सिंह, सन्नी सिंह, जसविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, दविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, हरभजन सिंह, जगजीत सिंह, दलबारा सिंह, रणधीर सिंह, दलजीत सिंह, अमरजीत, इंदरजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

आज सजेगा विशेष दीवान

  • सुबह दस से दोपहर ढाई बजे : गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान, अमृतसर से रागी भाई कुलदीप सिंह हजूरी, कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह मंजी साहिब और धर्म प्रचारक सचिव जगजीत सिंह द्वारा कीर्तन एवं कथा।
  • शाम छह से नौ : पाठ सोदर रहिरास साहब, रागी जत्था व कथा वाचक गुरबाणी का पाठ।
  • रात्रि नौ से 12 बजे : कीर्तन दरबार, समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर भी होगा।
  • अमृत बेला 12:20 से 12:45 बजे : सहिज पाठ की समाप्ति।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.