विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम का MBBS में दाखिला, धनबाद उपायुक्त उठाएंगे पढ़ाई का पूरा खर्च

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:49 PM (IST)

धनबाद की पूनम कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एमबीबीएस में दाखिला पाकर जिले का मान बढ़ाया है।

पूनम कुमारी। (जागरण)

पूनम कुमारी। (जागरण)

HighLights

  1. पूनम कुमारी ने एमबीबीएस में दाखिला पाकर जिले का मान बढ़ाया।

  2. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 12वीं में 97.7% अंक हासिल किए।

  3. उपायुक्त ने पूनम की एमबीबीएस पढ़ाई का खर्च उठाने की पहल की।

जागरण संवाददाता, धनबाद। एसएनएमएमसीएच धनबाद की छात्रा पूनम कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एमबीबीएस में नामांकन हासिल कर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है।

पूनम ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 12वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद नीट में 582 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 16,972 और कैटेगरी रैंक 193 हासिल की।

पूनम की सफलता को देखते हुए धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने उनकी पूरी पढ़ाई का वित्तीय खर्च स्वयं वहन करने की पहल की है।

इस सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार छात्रा के डाक्टर बनने के सपने को नई उड़ान मिली है। एसएनएमएमसीएच परिवार ने पूनम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पूनम की सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के छात्र लगातार तरक्की कर अपने सपने पूरे कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि हुनर ही इंसान की असली पहचान है, गरीबी नहीं।

यह भी पढ़ें- पहले रांची में स्टेशन से मिले थे दुर्लभ सांप, अब धनबाद में दून एक्सप्रेस से विशेष प्रजाति के 78 कछुए जब्त