Move to Jagran APP

Katras De-Nobili Misdeed Case: आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म में उप प्राचार्य और नर्स भेजे गए जेल

डिनोबली के उप प्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का मूलत लोहरदगा के हैं। वे पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थितसेंट जेवियर्स स्कूल में हॉस्टल वार्डन थे।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 08:55 AM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:55 AM (IST)
Katras De-Nobili Misdeed Case: आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म में उप प्राचार्य और नर्स भेजे गए जेल
Katras De-Nobili Misdeed Case: आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म में उप प्राचार्य और नर्स भेजे गए जेल

धनबाद, जेएनएन। आठ साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के सिक रूम में दुष्कर्म के मुकदमे में कतरास एरिया के डिनोबली स्कूल के उप प्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का (54) और नर्स इमरेंसिया लोमडा (35) को मंगलवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों को तत्काल जेल भेजने का आदेश दिया। छात्रा ने 164 के बयान में सिर्फ नर्स का नाम लिया था। मेडिकल जांच के बाद मनो रोग चिकित्सक ने छात्रा से बातचीत की। फिर उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। दोनों जगहों पर बातचीत के दौरान छात्रा ने उसके साथ गलत होने के लिए उप प्राचार्य पर ही संदेह जताया। मुकदमे में क्लास टीचर भी नामजद है। अनुसंधान में अभी तक उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस अभी डिनोबली के और लोगों से पूछताछ करेगी।

loksabha election banner

छात्रा के परिजन ने कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल के भीतर दुष्कर्म किया गया है। इसमें उप प्राचार्य, क्लास टीचर एवं नर्स को नामजद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। डीसी के आदेश पर सात सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने छात्रा की मेडिकल जांच की। पुष्टि हुई कि उसके साथ गलत हुआ है। फिर मनो रोग चिकित्सक ने छात्रा की काउंसलिंग की। इस दौरान छात्रा ने जो कुछ बताया, वह चौंकाने वाला था। उसे धमका दिया गया था जिस कारण वह 28 दिन तक खामोश थी। रक्तस्त्राव होने और तकलीफ बढऩे के बाद उसने परिजनों को हकीकत बयां की थी।

परीक्षा में नंबर काटने की धमकी देकर किया था खामोशः छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद परीक्षा में नंबर काटने की धमकी देकर उसे खामोश किया गया था। बाल कल्याण समिति एवं मनो रोग चिकित्सक की काउंसलिंग के दौरान यह बात सामने आई। पुलिस को जानकारी मिली कि 8 अगस्त को क्लास में छात्रा की तबीयत खराब हुई थी। उसे उलटी हो गई थी। कुछ देर बाद लंच ब्रेक होने को था। लंच ब्रेक के बाद क्लास टीचर ने छात्रा को सिक रूम भेज दिया था। वहां छात्रा को सफेद रंग की छोटी दवा दी गई थी। दवा खाने के बाद छात्रा तनिक अचेत हो गई थी तो उसके साथ गलत काम किया गया था। होश में आने के बाद छात्रा ने नर्स से सवाल किया कि उसके अंत:वस्त्र क्यों खुले हैं, शरीर के नाजुक हिस्से में दर्द क्यों हो रहा है तो नर्स ने धमकी दी थी कि ये बातें अपने घरवालों या किसी और को बताने पर परीक्षा में नंबर कट जाएंगे। इसके बाद मासूम बच्ची दर्द सहती रही। 23 अगस्त को स्कूल में अधिक रक्तस्त्राव हुआ था। बच्ची को अपने अंत:वस्त्र स्कूल में फेंकने पड़े थे।

एसएसपी के सामने कबूला कि डेढ़ घंटा सिक रूम में थी छात्राः धनबाद एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार की रात 11 बजे से भोर साढ़े तीन बजे तक डिनोबली के उप प्राचार्य एवं नर्स से पूछताछ की। नर्स ने बताया कि किसी की तबीयत खराब होने पर 15 से 20 मिनट सिक रूम में रखने के बाद परिजनों को सूचना दे दी जाती है। एसएसपी ने पीडि़त छात्रा के मामले में पूछताछ शुरू की। चार घंटे तक पूछताछ में नर्स ने स्वीकार किया कि छात्रा डेढ़ घंटा तक सिक रूम में थी और इस दौरान कुछ देर के लिए वह सिक रूम से दूसरी ओर गई भी थी। यह भी स्वीकारा कि सिक रूम में उप प्राचार्य छात्रा को देखने गए थे। साढ़े चार घंटे की पूछताछ के दौरान नर्स और उप प्राचार्य के विरोधाभासी बयान सुनने के बाद एसएसपी ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया।

चाईबासा, सोनुवा और बारीपदा में रह चुके हैं उप प्राचार्यः डिनोबली के उप प्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का मूलत: लोहरदगा के हैं। वे पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थितसेंट जेवियर्स स्कूल में हॉस्टल वार्डन थे। फिर सोनुवा के सेंट जॉन में प्राचार्य रहे। इसके बाद बारीपदा के लोयला स्कूल में प्राचार्य की जवाबदेही संभाली। 2018 में उन्होंने डिनोबली में बतौर उप प्राचार्य योगदान दिया।

चार साल पहले निर्मला सदन से डिनोबली गई थी नर्सः जेल गई नर्स इमरेंशिया लोमडा सिमडेगा में बानो की रहने वाली है। उसने जमशेदपुर में नर्सिंग की पढ़ाई की है। धनबाद की पार्क क्लिनिक में उसने कैरियर शुरू किया था। फिर गोविंदपुर के निर्मला सदन में कार्य किया था। 2015 में उन्होंने डिनोबली में बतौर नर्स योगदान दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.