Move to Jagran APP

भाजपा विधायक ढुलू पर कसा शिकंंजा; पुलिस ने घर घेरा तो चकमा देकर फरार, चार समर्थक गिरफ्तार Dhanbad News

विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में वारंट निर्गत है। इसके साथ ही विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 08:22 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 12:23 PM (IST)
भाजपा विधायक ढुलू पर कसा शिकंंजा; पुलिस ने घर घेरा तो चकमा देकर फरार, चार समर्थक गिरफ्तार Dhanbad News
भाजपा विधायक ढुलू पर कसा शिकंंजा; पुलिस ने घर घेरा तो चकमा देकर फरार, चार समर्थक गिरफ्तार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में सत्ता बदलने के बाद भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न मामले में विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह पुलिस ने चिटाही स्थित उनके घर को घेरा। हालांकि विधायक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। विधायक ढुलू के चार समर्थकों-अजय गोराई, पिंटू मंडल, बिट्टू सिंह और डंपी मंडल को गिरफ्तार किया गया है। 

loksabha election banner

धनबाद जिले के बाघमारा से विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। चिटाही के डोमन महतो ने विधायक ढुलू पर मारपीट करने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विधायक ढुलू महतो समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज की। इनमें छह में चार चार-अजय गोराई, पिंटू मंडल, बिट्टू सिंह और डंपी मंडल को गिरफ्तार किया गया है। विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178/ 19 दर्ज है। इन मामलों को लेकर विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी किशोर काैशल के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के चिटाही में ढुलू महतो के घर को घेरा। तलाशी ली गई। तलाशी में विधायक नहीं मिले। 

महिलाओं को ढाल बनाकर फरार 

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस ने विधायक के चिटाही स्थित घर को घेरा। दर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया तो नहीं खुला। घर के बाहर स्थित तालाब में सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं स्नान कर रही थीं। महिलाएं पुलिस के विरोध में खड़ी हो गईं। उनका कहना था कि हम लोग तालाब में स्नान कर रहे हैं। पुलिस यहां से चली जाए। पुलिस को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसी बीच ढुलू महतो चकमा देकर फरार हो गए। चर्चा यह भी है कि ढुलू को पुलिस छापेमारी की पहले की भनक लग गई थी। वह आधी रात को ही घर से निकल लिए। 

विधायक भाग सकते झारखंड से बाहर 

धनबाद पुलिस द्वारा बुधवार तड़के विधायक के घर की तलाशी ली गई। घर में विधायक नहीं मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विधायक घर से निकल चुके थे। इसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा डीआइजी, बोकारो को सूचना दी गई। डीआइजी कार्यालय से तुरंत बोकारो-रांची मार्ग पर विधायक की तलाशी करने के लिए वायरलेस संदेश जारी किया गया। इसके बाद बोकारो पुलिस सक्रिय हो गई। धनबाद से रांची रोड पर वाहनों को रोक विधायक ढुलू की खोज की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि विधायक रांची से प्लेन पकड़कर दूसरे राज्य में भाग सकते हैं। 

जमीन कब्जा करने के मामले में विधायक ढुलू महतो के खिलाफ वारंट निर्गत है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चिटाही स्थित उनके घर में छापेमारी की गई। विधायक नहीं मिले। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

-काैशल किशोर, एसएसपी, धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.