Move to Jagran APP

Dumka: भाभी को गैर मर्द के साथ देवर ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, दर्ज हुई दुष्कर्म की प्राथमिकी

महिला का पति कश्मीर में काम करता है। पति की गैरमौजूदगी में गंदरकपुर गांव का रहने वाला बादल राय उसके घर आता जाता था। बादल महिला का रिश्ते में देवर लगता है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 11:50 AM (IST)
Dumka: भाभी को गैर मर्द के साथ देवर ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ा, दर्ज हुई दुष्कर्म की प्राथमिकी

दुमका, जेएनएन। तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित बादल राय को शिकारीपाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बादल महिला का रिश्ते देवर में लगता है। वह महिला के घर आता-जाता था। शनिवार की रात महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान उसे महिला के देवर ने पकड़ लिया। इसके बाद शिकारीपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

loksabha election banner

पीड़िता का पति कश्मीर में काम करता है। महिला घर में अकेले रहती है। पति की गैरमौजूदगी में गंदरकपुर  गांव का रहने वाला बादल राय हमेशा आता-जाता था। शनिवार की रात महिला के सगे देवर ने दोनों को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। देवर के कहने पर महिला ने बादल राय के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि महिला के साथ उसका तीन साल से संबंध चल रहा है। सगे देवर द्वारा देख लेने के कारण उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.