मनियाडीह व टुंडी में 32 टन कोयला जब्त, नौ धंधेबाज धराए Dhanbad News
टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन सिंह लोधरिया मोड़ के समीप पांच बाइक में ढाई टन कोयला जब्त किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में संजय साव मंजय साव राजेश महतो विजय साव गणेश महतो शामिल हैं। ये सभी धारजोरी गांव ईस्ट बसुरिया के रहने वाले हैं।
टुंडी, जेएनएन। मनियाडीह व टुंडी थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर 32 टन से अधिक कोयला जब्त किया। पुलिस ने नौ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को मनियाडीह पुलिस ने माधोजोरा घाटी के पास छापेमारी कर एक ट्रक अवैध कोयला पकड़ा। ट्रक में 30 टन कोयला लोड था। साथ ही पारस सिंह चौधरी, इंद्रलाल बास्की, ड्राइवर महेंद्र यादव व खलासी नेक मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इस छापेमारी में प्रशिक्षु अनि निरंजन महतो, जितेंद्र सिंह शामिल थे। इधर टुंडी थाना प्रभारी शारदा रंजन सिंह लोधरिया मोड़ के समीप पांच बाइक में ढाई टन कोयला जब्त किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में संजय साव, मंजय साव, राजेश महतो, विजय साव, गणेश महतो शामिल हैं। ये सभी धारजोरी गांव ईस्ट बसुरिया के रहने वाले हैं।
शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा में 50 गैलन जावा महुआ किया गया नष्ट
शिवलीबाड़ी मुंडाधौड़ा में उत्पाद विभाग व कुमारधुबी पुलिस ने मंगलवार को महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। उत्पाद विभाग टीम व कुमारधुबी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 50 गैलन से अधिक जावा महुआ नष्ट किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंडा धौड़ा में जमीन के अंदर अवैध जावा महुआ का कारोबार संचालित है। जमीन के अंदर जावा महुआ छिपाकर रखा गया है। इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी कर जावा महुआ को नष्ट किया गया। साथ ही डेकची व शराब बनाने के अन्य सामान को जब्त किया। मौके पर कुमारधुबी के एएसआई सतेंद्र सिंह, संजय शर्मा व उत्पाद विभाग धनबाद के पदाधिकारी मौजूद थे।