Move to Jagran APP

झरिया में नकली शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद छापेमारी में पिस्टल व गोली बरामद

झरिया थाना क्षेत्र के राज ग्राउंड कृषि बाजार हाट में शुक्रवार की देर शाम नकली शराब फैक्ट्री में छापेमारी के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। पिस्टल व जिंदा गोली भी बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:01 PM (IST)
झरिया में नकली शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद छापेमारी में पिस्टल व गोली बरामद
झरिया में नकली शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद छापेमारी में पिस्टल व गोली बरामद

संस, झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के राज ग्राउंड कृषि बाजार हाट में शुक्रवार की देर शाम झरिया थाना पुलिस ने छापेमारी की थी। यहां से सरकारी चावल व 200 पेटी से अधिक नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ था। शनिवार को सिदरी के डीएसपी अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी पीके झा ने थाना में घटना की पूरी जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह तक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने शिवजी यादव के घर से उसके पुत्र दीपक कुमार यादव के पास से एक पिस्टल व दो जिदा गोली बरामद की। इसके बाद झरिया पुलिस उसे थाना ले आई। पूछताछ के बाद दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने गौरी शंकर प्रसाद, बृदेव कुमार गुप्ता, विकास यादव, निजेश यादव, जय बहादुर पांडेय को धर दबोचा। सभी आरोपितों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने कहा कि कुछ दिनों से राज ग्राउंड में अवैध गतिविधियों के बारे में लगातार जानकारी मिल रही थी। इसके बाद एक टीम गठित कर छापेमारी की गई थी।

loksabha election banner

---

प्रशासन की कार्रवाई से चर्चाओं का बाजार गर्म

नकली शराब को लेकर छापेमारी की खबर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई थी। यह अवैध मिनी शराब फैक्ट्री किसकी है, यह जानकारी प्रशासन के साथ आम लोगों को भी है। छापेमारी की खबर से लोगों को लगा कि अब मुख्य अवैध कारोबारी इस मामले में फंस गया है, लेकिन पुलिस की प्रेसवार्ता में उक्त अवैध कारोबारी का नाम ही नहीं आया। इससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

----------

पहले भी होता रहा है भांडाफोड़

28 सितंबर 2017 को बकरीहाट के पास झरिया पुलिस ने छापामारी कर नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

---

20 मार्च 2019 को झरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत राज ग्राउंड में छापामारी कर देशी व विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

---

30 अगस्त 2021 को शमशेर नगर नीचे मोहल्ला में झरिया पुलिस ने छापामारी कर लगभग एक सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया था।

---

07 सितंबर 2021 को सिदरी के डीएसपी के नेतृत्व में जोड़ापोखर पुलिस ने डुमरी दो नंबर में छापामारी कर नकली मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।

----

14 जनवरी 2022 को झरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत राज ग्राउंड स्थित कृषि बाजार हाट में छापामारी कर नकली अंग्रेजी शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.