ऐसे तो Corona की तीसरी लहर आने में नहीं लगेगी देर; वीकेंड Lockdown खत्म होते ही सड़कों पर उमड़ी भीड़
कोरोना को लेकर शनिवार की शाम से रविवार 24 घंटे की बंद के बाद जब बाजार खुला तो फिर से आम लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। पुलिस भी मूकदर्शक बनी थी। ना कहीं शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था ना ही लोग मास्क लगाकर चल रहे थे।
धनबाद, जेएनएन: कोरोना को लेकर शनिवार की शाम से रविवार 24 घंटे की बंद के बाद जब बाजार खुला तो फिर से आम लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। पुलिस भी मूकदर्शक बनी थी। ना कहीं शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था ना ही सभी लोग मास्क लगाकर चल रहे थे।
आम दिनों से अधिक भीड़ सोमवार को बाजार में था। शनिवार शाम 4:00 बजे से ही बाजार के बंद हो जाने के बाद जरूरतमंद लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। हीरापुर हटिया, पार्क मार्केट, बरटाड़ सिटी सेंटर, सराय ढेला स्टील गेट सभी जगहों पर मार्केट में भीड़ लगा हुआ था।
सब्जी बाजार का और बुरा हाल था। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। हाल चौक चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे। बावजूद भीड़ कंट्रोल मैं नहीं था। शहर में ना कहीं मास्क चेकिंग हो रही थी। ना ही कोविड-19 के नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई शक्ति बढ़ती जा रही थी। आम दिनों की तरह पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी सड़कों पर लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर खरीदारी कर रहे थे।
रविवार को 24 घंटे बाजार बंद रहने के कारण जो लोग घर से नहीं निकले थे वह सभी किसी न किसी काम से निकल गए थे। किसी भी चेक पोस्ट पर अकारण घूमनेवालों की चेकिंग नहीं हो रही थी। शहर में पेट्रोलिंग कर रहे एक अधिकारी का कहना था कि लगातार लॉकडाउन से अब आम जनता त्रस्त हो चुकी है। लिहाजा पुलिस प्रशासन अब कितना सख्ती बरतें? पहले से ही लोग काफी परेशान हैं। यह सच है कि दोबारा करोना ना फैले इसके लिए लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। वरना जो छूट मिली है वह फिर से बंद हो जाएगी। लापरवाही करने वालों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।