Move to Jagran APP

Religious Conversion: विदेशियों के साथ रांची से धनबाद आईं सिस्टर निवेदिता और रजनी की फजीहत, ग्रामीणों के गुस्से से पुलिस ने बचाया

Religious Conversion In Dhanbad रांची से आई सिस्टर निवेदिता और सिस्टर रजनी को धनबाद के घनुडीह मोहरीबांध में विरोध का सामना पूछताछ में इन लोगों ने कहा कि हमलोग दयासागर महिला विकास केंद्र नाम से एनजीओ चलाते हैं। जहां भी गरीब लोग होते हैं। उनको हम लोग राशन बांटते हैं।

By Edited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 06:41 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 08:45 PM (IST)
Religious Conversion: विदेशियों के साथ रांची से धनबाद आईं सिस्टर निवेदिता और रजनी की फजीहत, ग्रामीणों के गुस्से से पुलिस ने बचाया
धर्म परिवर्तन की अफवाह पर महिलाओं का विरोध करने जुटे लोग ( फोटो जागरण)।

संस, तिसरा। धनबाद जिले के घनुडीह मोहरीबांध में धर्म परिवर्तन कराने की अफवाह बुधवार को फैल गई। धर्म परिवर्तन की बात सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घनुडीह ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने रांची से आई दो महिलाओं व दो विदेशी पुरुषों से पूछताछ की। इनलोगों ने कहा कि हमलोग धर्म परिवर्तन कराने नहीं, बल्कि गरीबों के बीच राशन बांटने आए हैं। अफवाह फैलाकर हमलोगों को बदनाम किया जा रहा है। मामला बिगड़े नहीं इसके लिए पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। विरोध के बाद बाहर से आए लोग वापस लौट गए।

loksabha election banner

पुलिस ने की पूछताछ

स्थानीय लोगों ने कहा कि दोपहर में रांची से पांच लोग यहां पहुंचे। इनमें दो महिलाएं, दो विदेशी व एक अन्य व्यक्ति था। सभी यहां के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना चाह रहा था। इसकी भनक लगते ही आसपास के दर्जनों लोग जुट गए। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रांची से आई सिस्टर निवेदिता और सिस्टर रजनी से पूछताछ की। पूछताछ में इन लोगों ने कहा कि हमलोग दयासागर महिला विकास केंद्र नाम से एनजीओ चलाते हैं। जहां भी गरीब लोग होते हैं। उनको हम लोग राशन बांटते हैं। उनके बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। शिक्षा दिलाने का काम करते हैं। धर्म परिवर्तन नहीं कराते। कुछ लोगों का कहना है कि ये लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना चाह रहे थे।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंचे राधेश्याम वाल्मीकि ने कहा कि एनजीओ के नाम पर धर्म परिवर्तन का काम किया जाता है। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे ताकि धर्म परिवर्तन कराने से गरीब लोग बच सके।

पूछताछ करने पर मामला धर्म परिवर्तन कराने का नहीं बताया गया। सिस्टर निवेदिता से भी पूछताछ की गई है। उन्होंने भी धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया।

- चंद्रशेखर सिंह, घनुडीह ओपी प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.