मोहलबनी मुक्तिधाम में आनेवाले लोग पूर्वजों के नाम करें पौधारोपण : पूर्णिमा
भौंरा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने
भौंरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मोहलबनी मुक्तिधाम में पौधारोपण किया। लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए आनेवाले लोग अपने पूर्वजों के नाम पर एक पौधारोपण जरूर करें। इससे यहां के चारों तरफ हरियाली आएगी। बंजर भूमि पर फलदार पौधे लगाने से लोगों की आय बढ़ेगी। लोगों ने विधायक से बंद विद्युत शवदाह गृह को पुन: चालू करने की मांग की। विधायक ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर पार्षद चंदन महतो, राजेश ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, गणेश ठाकुर, कलीम अंसारी, अशोक साव आदि थे। सुदामडीह में सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर आनंद, पोस्ट कमांडर अश्विनी कुमार ने पौधारोपण किया। भौरा में इंस्पेक्टर राकेश सिंह, पोस्ट कमांडर महेंद्र मुंडा ने पौधारोपण किया।