शराब पीने का विरोध किया तो पति ने पत्नी को मारा चाकू, शरीर पर गर्म पानी फेंका, गिरफ्तार
भौंरा छह नंबर भौंरा निवासी 35 वर्षीय वाल्मीकि साव ने 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की ओर से शर
भौंरा : छह नंबर भौंरा निवासी 35 वर्षीय वाल्मीकि साव ने 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की ओर से शराब पीने का विरोध करने पर उसे चाकू मारकर और शरीर पर गर्म पानी फेंककर जख्मी कर दिया। वाल्मीकि ने ससुराल लाल बंगला भौंरा में घटना को अंजाम दिया। घटना के समय सुनीता के स्वजन दुर्गापूजा मेला देखने बाहर गए थे। घर पर वाल्मीकि व सुनीता ही थे। शनिवार की रात घर पहुंचने पर सुनीता को जख्मी देखकर लोगों ने उसे तुरंत भौंरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख कर सुनीता को पीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पाकर भौंरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। वाल्मीकि को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। सुनीता के स्वजनों ने बताया कि वाल्मीकि ठेला में चाउमिन बेचता है। अक्सर शराब पीने के बाद सुनीता की पिटाई करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।