विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों में पटना-चार्लपल्ली के बीच बढ़ेंगे स्पेशल ट्रेनों के फेरे, आद्रा मंडल में 2 मेमू ट्रेनें रद

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर पटना और चार्लपल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना-चार्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई।

  2. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा हेतु निर्णय।

  3. आद्रा-भागा मेमू ट्रेनें विकास कार्यों के कारण रद रहेंगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारों के मौसम में रेल यात्रियों की संभावित भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना और चार्लपल्ली के बीच गोमो होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते कुछ स्थानीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03253, 03255 और 03254 स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब नई निर्धारित तिथियों तक जारी रहेगा।

ट्रेन संख्या 03253 (पटना – चार्लपल्ली) 21 सितंबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार और बुधवार को पटरी पर दौड़ेगी। इस अवधि में ट्रेन कुल 21 फेरे लगाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 03255 (चार्लपल्ली – पटना) स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 सितंबर से 27 नवंबर तक रहेगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और कुल 10 फेरे पूरा करेगी।

इसके अलावे ट्रेन संख्या 03254 (चार्लपल्ली – पटना) 23 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर बुधवार को संचालित होगी और इसके कुल 11 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर, आद्रा मंडल में चल रहे विभिन्न विकास और रखरखाव कार्यों की वजह से ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 15 और 20 सितंबर को आद्रा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 68077 एवं भागा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 68078 (आद्रा-भागा-आद्रा मेमू) को पूरी तरह रद्द रखने की घोषणा की है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 14 से 20 सितंबर तक 6 ट्रेनें रद, कई शॉर्ट टर्मिनेट; देखें पूरी सूची