हजारीबाग के पारस के सिर सजा मिस्टर झारखंड का ताज, शीतल मिस झारखंड Dhanbad News
स्टाइल लाइम द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन थ्री के ग्रैंड फिनाले में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले का आकर्षण बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल रही।
धनबाद, जेएनएन। सोनोटेल गार्डन में शनिवार देर रात तक चले मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन थ्री फैशन शो में हजारीबाग के पारस बैसला के सिर मिस्टर झारखंड का ताज आया। वहीं धनबाद की शीतल मिस झारखंड बनी। कई राउंड तक ग्रैंड फिनाले के आधार पर दोनों को मिस्टर व मिस झारखंड चुना गया।
स्टाइल लाइम द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन थ्री के ग्रैंड फिनाले में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले का आकर्षण बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल रही। उन्होंने शो को जज भी किया।
मिस्टर एंड मिस झारखंड फैशन शो में आयोजक निधि जयसवाल, विधायक राज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका पाल आदि उपस्थित थे।