Move to Jagran APP

जिले में बंद पड़े धान क्रय केंद्र, दलाल काट रहे चांदी

समय बीतता जा रहा है लेकिन किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। टुंडी तोपचांची और राजगंज के केंद्र बंद पड़े हैं तो निरसा में एक क्विटल धान पर पांच किलो की कटौती कर धान की खरीद हो रही है। इसी प्रकार से राजगंज में नमी जांच करने वाली मशीन खराब है तो गोविदपुर में धान खरीद का कोराम पूरा किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 06:23 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 06:23 AM (IST)
जिले में बंद पड़े धान क्रय केंद्र, दलाल काट रहे चांदी
जिले में बंद पड़े धान क्रय केंद्र, दलाल काट रहे चांदी

जागरण टीम, धनबाद : समय बीतता जा रहा है, लेकिन किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। टुंडी, तोपचांची और राजगंज के केंद्र बंद पड़े हैं, तो निरसा में एक क्विटल धान पर पांच किलो की कटौती कर धान की खरीद हो रही है। इसी प्रकार से राजगंज में नमी जांच करने वाली मशीन खराब है तो गोविदपुर में धान खरीद का कोराम पूरा किया गया है। पैक्स और लैंपस की इस विफलता के कारण धान खरीद करने वाले दलाल मालामाल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि किसान कम दर पर अपनी साल भर की मेहनत बेचने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

निरसा में काटा जा रहा पांच किलो धान : निरसा चट्टी पैक्स में किसानों से 23 दिसंबर से धान का क्रय चल रहा है। अब तक मात्र 22 किसानों से 600 क्विटल धान का क्रय हो सका है। बुधवार को पैक्स में धान देने पहुंचे भालखोरिया गांव के कृषक अरुण गोराई व श्यामल गोराई और सोनबाद के अफरोज खान ने बताया कि पैक्स किसानों से एक क्विटल धान में पांच किलो गुणवत्ता व धूलकण के नाम पर काटा जा रहा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अरुण गोराई ने बताया कि उन्होंने 70 क्विटल धान पैक्स को दिया। उसमें साढ़े तीन क्विटल धान का पैसा नहीं मिला।

--------------------- गोविदपुर, टुंडी व पूर्वी टुंडी में दो केंद्र बंद : टुंडी व पूर्वी टुंडी प्रखंड में चार धान अधिप्राप्ति केंद्र हैं। इसमें दो केंद्र बंद पड़े हुए हैं। पूर्वी टुंडी के चेपकिया पैक्स में मोस्चराइजर मशीन सहित अन्य आवश्यक संसाधन के अभाव में खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। टुंडी प्रखंड के मनियाडीह पैक्स में अभी खरीदारी शुरू नहीं हुई है।

इधर गोविदपुर के किसान अपना धान बेचने के लिए पैक्स चक्कर काटने को मजबूर हैं। यहां एक छटाक धान की खरीद नहीं हुई है। मजबूरन किसान महाजन को धान बेचने को विवश हैं। बीसीओ दीपक कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा वजन, मोस्चराइजर मशीन व टैब अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। मशीन इंस्टॉल करने के बाद ही धान खरीद की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। वहीं अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचने वाले किसानों को लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस कारण भी वे बिचौलियों को किसान बेचने को मजबूर हैं।

----------------

राजगंज में मोस्चराइजर मशीन खराब : राजगंज पैक्स गोदाम में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला है, लेकिन किसानों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। मोस्चराइजर मशीन पिछले पांच दिनों से खराब पड़ी है। अभी तक पैक्स ने किसानों से 375 क्विटल धान खरीदा जा चुका है। पैक्स प्रबंधक अयोध्या प्रसाद चौधरी ने बताया कि नमी नापने का मशीन बिगड़ जाने के कारण धान खरीद में बाधा उत्पन्न हो गई है। वहीं लक्ष्मणपुर गांव में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन हुए एक माह बीत गए लेकिन अभी तक खरीद खरीदारी शुरू नहीं हुई है।

--------

खानूडीह पैक्स बंद : निचितपुर स्थित बाघमारा-खानूडीह पैक्स का भी उद्घाटन दिसंबर में हुआ था लेकिन अब तक धान की खरीददारी नहीं हुई है। किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने का मजबूर हैं। निचितपुर में ऑटो पर धान खरीद ले जाते देखा गया।

---------------- पलानी में नहीं खुला केंद्र : रघुनाथपुर पैक्स धान क्रय केंद्र में किसानों से धान खरीद की गति अब भी काफी धीमी है। वहीं पलानी पैक्स में अभी तक धान क्रय का कार्य शुरू नहीं हुआ है। पैक्स अध्यक्ष हराधन सिंह चौधरी ने बताया कि काफी विलंब से आदेश मिलने के कारण धान क्रय का कार्य शुरू नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.