Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OP Lal Passes Away: सीएम ने ओपी लाल के निधन पर जताया शोक, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा-अपूरणीय क्षति

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:55 AM (IST)

    बिहार के पूर्व मंत्री ओपी लाल का निधन रविवार को 80 वर्ष की उम्र में हुआ। वे पिछले कुछ दिनों से रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों एक पुत्री पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकरी अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

    धनबाद/ रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने बाघमारा से तीन बार विधायक एवं संयुक्त बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओपी लाल का निधन रविवार को 80 वर्ष की उम्र में हुआ। वे पिछले कुछ दिनों से रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाजरत थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों, एक पुत्री, पत्नी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि उनकी सेवा और कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सदैव याद रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस डा. रामेश्वर उरांव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओपी लाल जी के निधन से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, झारखंड राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी ओपी लाल ने पार्टी संगठन के कार्यक्रम व विस्तार को लेकर प्रतिबद्धता की अनूठी मिसाल कायम की।

    कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने ओपी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार ने अभिभावक खो दिया है। उनका निधन मजदूर जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों केशव महतो कमलेश व राजेश ठाकुर ने कहा कि उनके निधन से पूरा कांग्रेस परिवार शोक संतप्त है। शोक व्यक्त करनेवालों में कार्यकारी अध्यक्षगण डा. इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, सुरेश चंद्र झा, संजयलाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , शमशेर आलम, डा. एम तौसीफ , आभा सिन्हा, प्रभाकर तिर्की,  अजयनाथ शाहदेव, डा. राजेश गुप्ता, कुमार राजा, लाल किशोरनाथ शाहदेव आलोक दुबे आदि शामिल हैं।