तोपचांची में बाइक व साइकिल में भिड़ंत, एक की मौत, दो जख्मी
तोपचांची झील मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट म आकर एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:21 PM (IST)
संस, तोपचांची: तोपचांची झील मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार चलकरी निवासी बासु सोरेन (18) की मौत हो गई। बासु साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सड़क पार करने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
इधर, मोटरसाइकिल सवार राजेश झा व राहुल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। जख्मियों में राजेश झा हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित चौधरीबांध गांव का रहने वाले है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें