धनबाद को मिला Covishield का 17000 डोज, बढ़ाई गई टीकाकरण केंद्रों की संख्या; यहां देखें आज कहां-कहां मिलेगा टीका
धनबाद में टीकाकरण केंद्रों पर पहले और दूसरे डोज के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है। गुरुवार को कुल 55 केंद्रों को लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
जागरण संवाददाता धनबाद। झारखंड स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय रांची से धनबाद को कोविशिल्ड का 17000 डोज मिला है। वैक्सीन मिलते ही विभाग ने जिले में सेशन साइटों की संख्या बढा दी है। गुरुवार को 54 सेंटरों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। पिछले 3 दिनों से जिले में टीका की कमी होने की वजह से टीकाकरण केंद्रों की संख्या काफी कम थी। सबसे ज्यादा परेशानी दूसरा डोज लेने वाले लोगों को हो रही थी। टीकाकरण केंद्रों पर पहला और दूसरा डोज के लिए अलग-अलग व्यवस्था किये गए हैं। उपायुक्त संदीप सिंह ने ट्वीट कर टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की है।
12 अगस्त को धनबाद जिले के निम्न केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/hWfN9AKs6M
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) August 11, 2021
- इन सेंटरों पर होगा टीकाकरण-18 प्लस
- सीएचसी बलियापुर - 200
- मोबाइल टीम बलियापुर - 200
- सुरूंगा पीबी - 200
- एमएस नॉर्थ तीसरा - 200
- कुसमाटांड़ पीबी - 200
- पलानी पीबी - 200
- छाताटांड़ स्कूल - 200
- बीसीसीएल तेतुलमारी - 300
- बीसीसीएल तिलाटांड़ - 350
- एसएनएमएमसीएच पीजी ब्लॉक - 300
- सदर अस्पताल - 300
- सिंफर - 300
- रेलवे ऑडिटोरियम - 300
- बेरा अस्पताल - 200
- रेडक्रॉस - 300
- कमलोदय भवन गांधीनगर - 200
- एमएस भूली बी ब्लॉक - 200
- आइएन चंद्रो सामुदायिक •ावन - 200
- पंचायत भवन नवाडीह - 150
- पंचायत भवन बरडुबी - 150
- गुजराती स्कूल - 200
- अल इस्लाह स्कूल वासेपुर - 200
- सीएचसी गोविंदपुर - 200
- वनस्थली एमएस तिलैया - 200
- एसएम करमाटांड़ - 200
- एमएस तुमादाहा - 200
- मोबाइल टीम गोविंदपुर - 100
- यूसीएचसी सिंदरी - 300
- बीसीसीएल एचओसी जेलगोड़ा - 200
- मीनी आइटीआइ झरिया - 300
- मरियम स्कूल जामाडोबा - 150
- मोबाइल टीम झरिया - 150
- बीआरसी निरसा - 200
- डीनोबली स्कूल मैथन - 200
- लैकडीह डिस्पेंसरी चिरकुंडा - 200
- पंचायत भवन डमरकुंडा - 200
- प्रसाद मीडिल स्कूल निरसा - 200
- पंचायत भवन वृंदावनपुर - 200
- पंचायत भवन पाथरकुंआ - 200
- मोबाइल टीम निरसा - 200
- मोबाइल टीम कलियासोल - 200
- सीएचसी टुंडी - 200
- मनियाडीह - 200
- खरमो - 200
- मोबाइल टीम पूर्वी टुंडी - 150
- ओल्ड हॉस्पिटल तोपचांची - 110
- एपीएचसी गोमोह - 180
- पीबी सिंहदाहा - 110
- पीबी हरीहरपुर - 100
50 प्लस
- सीएचसी बाघमारा - 250
- पीएचसी जोगता - 200
- मोबाइल टीम एग्यारकुंड - 200