गर बकाया है तो दर दें भुगतान वरना आपकी इज्जत का वाट लगाएगा निगम
दुकान का भाड़ा नहीं चुकाने वालों के खिलाफ धनबाद नगर निगम ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। दो लाख से अधिक बकाया रखने वालों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर भुगतान का निर्देश दिया है।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम का वर्षों से दुकान का भाड़ा नहीं चुकाने वाले चेत जाइए। अगर एक लाख से अधिक का बकाया है तो जल्द से जल्द भुगतान कर दीजिए। भुगतान नहीं करने वालों को नोटिस भेजने के साथ ही उनके नाम को नगर निगम सार्वजनिक करेगा। इससे बकायेदारों की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी।इसके साथ ही दुकान का आवंटन भी रद किया जाएगा। इस आलोक में नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दो लाख से अधिक बकाया रखने वाले 10 दुकानदारों को निगम द्वारा नोटिस भेजा गया है।
वर्षों से दुकान का भाड़ा नहीं चुकाने वालों के खिलाफ धनबाद नगर निगम ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। दो लाख से अधिक बकाया रखने वालों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर भाड़ा भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम ने जिन 10 दुकानदारों को नोटिस भेजा है उनके पास दो से लेकर 13 लाख का बकाया है। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि नगर निगम बकाया भाड़ा को लेकर सख्त है। जो बकाया का भुगतान नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तत्काल हीरापुर पार्क मार्केट व हटिया बाजार के 10 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। इन लोगों को तीन दिन में बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया गया है तो संबंधित दुकान का आवंटन रद किया जाएगा।
निगम का भाड़ा बकाया रखने वालों की सूची
अवध प्रसाद वर्मा - 13.27 लाख
कला वती देवी - 1.2 लाख
अब्दुल रजाक - 7.42 लाख
चंदानी राम अग्रवाल - 2.74 लाख
गजानंद अग्रवाल - 2.62 लाख
साधु साव - 1.78 लाख
महेंद्र चंंद्र मोदक - 7 लाख
गोविंद साव - 2.16 लाख
एमडी साव - 1.93 लाख