Move to Jagran APP

Jharia Minor Misdeed Case: 24 घंटे बाद भी दुष्कर्मी की शिनाख्त नहीं, पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। अब तक दुष्कर्मी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 02:36 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 02:36 PM (IST)
Jharia Minor Misdeed Case: 24 घंटे बाद भी दुष्कर्मी की शिनाख्त नहीं, पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

झरिया, जेएनएन। भौंरा में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गिरफ्तारी तो दूर की बात अब तक दुष्कर्मी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुष्कर्मी की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। विभिन्न संगठनों ने संयुक्त बैठक कर 48 घंटे के अंदर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

भौंरा ओपी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ अज्ञात ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। अज्ञात युवक देर रात सोई बालिका को उसके घर से डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। एक घंटे के बाद लगभग तीन बजे युवक लहूलुहान हाल में बालिका को उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग निकला। बालिका ने घर में आकर सारी बात मां को बताई। सुबह में सूचना पाकर पार्षद चंदन महतो, बहुजन एकता मंच के रंजीत यादव व अन्य लोग बालिका के घर पहुंचे। पूछताछ के बाद सुदामडीह पुलिस को खबर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पीके केसरी, सुदामडीह थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन कर बालिका को मेडिकल के लिए पीएमसीएच भेजा। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस दुष्कर्मी की पहचान करने में लगी है।

मासूम बच्ची के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके अनुसार रात्रि में सब लोग खाना खाकर सो गए थे। देर रात दो बजे एक अज्ञात युवक मुंह में गमछा बांधकर घर की छोटी चारदीवारी को फांदकर अंदर घुसा। आठ वर्षीय पुत्री को घर से उठाकर अंदर से दरवाजा खोलकर ले गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।  पुत्री से दुष्कर्म कर तीन बजे दरवाजे के पास छोड़ दिया।

24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक दुष्कर्मी की पहचान भी नहीं हो पाई है। आखिर दुष्कर्मी काैन है? वह कहां से आया और घटना के अंजाम देकर चला गया। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को भौंरा में विभिन्न राजनीतिक दलों व यूनियन से जुड़े लोगों की बैठक गौरखूंटी महावीर मंदिर परिसर में हुई। सभी ने एक स्वर में घटना की तीव्र निंदा की। वक्ताओं ने कहा की पुलिस की शिथिलता के कारण ही घटना हुई। भौंरा पुलिस शीघ्र अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए। पुलिस को चेतावनी दी गई कि 48 घंटे में अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बहुजन एकता मंच के रंजीत यादव, झाविमो के योगेंद्र यादव, प्रेम बच्चन दास, रामप्रवेश यादव, मुनि राम, अमित नोनिया आदि थे। दूसरी तरफ मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। भौंरा पुलिस का कहना है कि दुष्कर्मी की पहचान में लगे हैं। छापामारी भी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.