Move to Jagran APP

सूरजगढ़ से धनबाद पहुंची निशान शोभा पद यात्रा, जोरदार स्वागत Dhanbad News

सूरजगढ़ दरवार से ओम प्रकाश सैनी निशान पद यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में वे धनबाद पहुंचे हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 01:40 PM (IST)
सूरजगढ़ से धनबाद पहुंची निशान शोभा पद यात्रा, जोरदार स्वागत Dhanbad News
सूरजगढ़ से धनबाद पहुंची निशान शोभा पद यात्रा, जोरदार स्वागत Dhanbad News
धनबाद, जेएनएन। राजस्थान के सूरजगढ़ से धनबाद पहुंची निशान शोभा पद यात्रा रविवार सुबह झरिया के लिए रवाना कर दी गई। इससे पहले शनिवार की रात पुराना बाजार दुर्गा स्थान पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

loksabha election banner

सुबह छह बजे दुर्गा स्थान से निशान शोभा यात्रा झरिया श्याम धाम को रवाना हुई। मीठे-मीठे भजनों व गाजे बाजे के साथ श्याम प्रेमी झरिया श्याम मंदिर को रवाना हुए। सूरजगढ़ दरवार से ओम प्रकाश सैनी निशान पद यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में वे धनबाद पहुंचे हैं। भोर 4:30 बजे श्याम बाबा की ज्योति का आवाह्न करके निशान पूजन किया गया। फिर महिला व पुरुष अपने सिर  पर 11 सिगड़ी (मिट्टी के कुंडे में आग जिसमें लपट नहीं होती) रखकर श्याम मंदिर को रवाना हुए। पूरे रास्ते श्याम बाबा के भजनों से वातावरण गूंजायमान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.