नयाडांगा काली मंदिर से निरसा को मिल रही नई पहचान, सांसद ने दिया विकास पर जोर Dhanbad News
सांसद ने कहा कि भक्ति में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मेला भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। भारत के सभी बड़े पर्व-त्योहारों में मेला लगता है।
निरसा, जेएनएन। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि भविष्य में निरसा की पहचान नयाडांगा काली मंदिर से होगी। यह स्थान आस्था का केंद्र होने के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है। उन्होंने नयाडांगा काली मंदिर परिसर को और अधिक विकसित करने पर जोर दिया है।
श्रीश्री काली मंदिर ट्रस्ट खास निरसा नयाडांगा के 10 दिवसीय मेले का उद्घाटन सोमवार को सांसद पीएन सिंह, विधायक अरूप चटर्जी, जिप अध्यक्ष रोबिनचंद्र गोराई, धनबाद जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, चिरकुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डबलू बाउरी, झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने किया। इस माैके पर सांसद ने कहा कि भक्ति में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मेला भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। भारत के सभी बड़े पर्व-त्योहारों में मेला लगता है।
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि आस्था के केंद्र को विकसित करने के लिए मंदिर कमेटी से जो सुझाव मिला, उसे पूरा करने का प्रयास किया। निरसा दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को मंदिर पहुंचने में परेशानी से बचाने के लिए खुदिया नदी पर पुल बनाने की मांग पूरी कर दी गई है। इस स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सभी प्रयास करेंगे।
समारोह में ईसीएल मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सदानंद सुमन, जिप सदस्य दिल मोहम्मद, दुर्गा दास, मिथुन रविदास, बीडीओ विकास कुमार राय, सीओ मुदस्सर नजर मंसूरी, मधु सिंह, मन्नू तिवारी, रोबिन धीवर, मजनूं बाउरी, शैलेंद्र आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मक्खू ङ्क्षसह ने की जबकि संचालन मनजीत सिंह, मधुरेंद्र गोस्वामी एवं मनोज सिंह ने किया।