Move to Jagran APP

धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, छानबीन कर रही पुलिस Dhanbad News

धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतिका 24 वर्षीय अनीता गिरी तेलीपाड़ा सिमलडीह निवासी अखिलेश गिरी की पुत्री थी। अनीता की शादी तीन माह पूर्व धैया स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रह रहे संतोष गिरी से हुई थी। दोनों की लव मैरिज शादी थी।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 05:06 PM (IST)
धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: धैया त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतिका 24 वर्षीय अनीता गिरी तेलीपाड़ा सिमलडीह निवासी अखिलेश गिरी की पुत्री थी। अनीता की शादी तीन माह पूर्व धैया स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रह रहे संतोष गिरी से हुई थी। दोनों की लव मैरिज शादी थी।

loksabha election banner

अनिता ने खुदकुशी क्यों की इस बात की सही जानकारी फिलहाल पुलिस को भी नहीं मिल पाई। हालांकि मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है,  पर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और आत्महत्या का कारण ढूंढने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिता का पति संतोष गिरी दो शादी रचाया है। पहली शादी 3 साल पूर्व की हो चुकी है। उसका एक 3 साल का बच्चा भी है। उसकी पत्नी फिलहाल उसके साथ नहीं रहती है। संतोष गिरी खुद को कुंवारा बताकर अनीता गिरी से लव मैरिज किया था।

31जनवरी 2021 को ही दोनों ने शादी  कर लिया था। पुलिस को आशंका है कि संतोष गिरी की दूसरी शादी ही विवाद का कारण हो सकता है। हालांकि अभी पुलिस छानबीन नहीं कर पाई है। बुधवार की सुबह-सुबह धनबाद थाना की पुलिस को त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में महिला की खुदकुशी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम सी एच भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.