तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही चलेंगी दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें, धनबाद दौरे पर बोले रेल GM
पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने धनबाद में बताया कि अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होने पर नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने किया निरीक्षण। (जागरण)
HighLights
अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होने पर नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।
धनबाद में यात्री सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता पर।
रेल जीएम ने रेलवे स्टेडियम और हॉस्टल का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। यात्रियों के सुझाव और नई ट्रेनों को लेकर उनकी मांगें परीक्षण के बाद कार्रवाई के लिए आगे भेज दी जाती हैं।
ट्रैक सीमित हैं और उनका उपयोग शत प्रतिशत हो रहा है। जैसे-जैसे अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध हाेते जाएंगे, नई ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
इसकी उद्देश्य से तीसरी और चाथी लाइन बिछाई जा रही है। धनबाद से दिल्ली, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने से जुड़े सवाल पर पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने यह बातें कहीं।
पहली बार धनबाद दौरे पर आए महाप्रबंधक ने धनबाद रेल मंडल में बेहतर यात्री सुविधाओं से जुड़े सवाल पर कहा कि यह नियमित प्रक्रिया है। रेलवे ट्रैक, यार्ड, स्टेशन भवन और अतिरिक्त ट्रैक बिछाने के काम चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे हैं।
फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म पर शेड का विस्तार समेत यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के बारे में कहा कि पिछले साल से इस बार अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तार किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ वाले स्टेशन में होल्डिंग एरिया भी बनाए जाएंगे।
सुसज्जित रेलवे स्टेडियम और स्पोर्ट्स हास्टल का रेल जीएम ने किया उद्घाटन
धनबाद दौरे पर आए रेल महाप्रबंधक ने रविवार की रात नवीनीकृत रेलवे स्टेडियम और स्पोट्स हास्टल का उद्घाटन किया। स्पोट्स हास्टल में चार कमरे, डायनिंग स्पेस और रिक्रिएशन रूम का निर्माण कराया गया है। उनके स्वागत में स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
प्रधानखंता-पाथरडीह दोहरीकरण का निरीक्षण
रेल जीएम ने धनबाद से पाथरडीह तक विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानखंता से पाथरडीह तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।
पाथरडीह यार्ड के दोनों शेड का निरीक्षण किया। स्टेशन के पुनर्विकास योजना का मुआयना किया। सिंदरी मार्शलिंग यार्ड और सिंदरी टाउन स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जोनल मुख्यालय और धनबाद मंडल के सभी अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज और जमालपुर के बीच चलेंगी स्पेशल शटल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल
