मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन की नगर कमेटी गठित
संस कतरास कतरास कालेज परिसर में मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन की सोमवार को हुई बैठक मे
संस, कतरास: कतरास कालेज परिसर में मार्क्सवादी छात्र फेडरेशन की सोमवार को हुई बैठक में नगर कमेटी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष रवि शर्मा, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, सचिव रजनीकांत रजवार, सह सचिव साहिल खान शामिल हैं। जिलाध्यक्ष विशाल महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में प्लेसमेट सेल स्थापित किया जाना चाहिए। यह छात्र-छात्राओं का अधिकार है। प्लेसमेट सेल से छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने आज बाघमारा प्रखंड को अशांत कर रखा है। आए दिन हिसक घटनाएं हो रही है, इस पर रोक लगाने के लिए पढ़े-लिखे युवाओं व बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा।
जिला सह सचिव लालचंद मंडल, विनय कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार रजक, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, अभिषेक कुमार मंडल, अजय कुमार मंडल, रजनीकांत रजवार, समीर खान, साहिल अंसारी, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।