विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों ने की पीएलजीए का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा, पुलिस को दी चेतावनी

By Atul SinghEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 12:52 PM (IST)

नक्सलियों ने टुंडी में फिर पोस्टरिंग कर बैनर टांग और पर्चा फेंक कर पुलिस को चुनौती दी है। रविवार को मनियाडीह थाना क्षेत्र के झिनाकी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी पर पोस्टरिंग करने के बाद अब सोमवार की रात टुंडी और मनियाडीह थाना क्षेत्र के कोल्हार

नक्सलियों ने टुंडी में फिर पोस्टरिंग कर, बैनर टांग और पर्चा फेंक कर पुलिस को चुनौती दी है।
नक्सलियों ने टुंडी में फिर पोस्टरिंग कर, बैनर टांग और पर्चा फेंक कर पुलिस को चुनौती दी है।

जेएनएन, धनबाद:  नक्सलियों ने टुंडी में फिर पोस्टरिंग कर, बैनर टांग और पर्चा फेंक कर पुलिस को चुनौती दी है।  रविवार को मनियाडीह थाना क्षेत्र के  झिनाकी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी पर पोस्टरिंग करने के बाद अब सोमवार की रात टुंडी और मनियाडीह थाना क्षेत्र के कोल्हार, चरक और डंडाटांड में पोस्टिंग कर बैनर टांगे हैं।    नक्सलियों  ने पीएलजीए - जन मुक्ति छापामार  सेना के 20वें स्थापना दिवस  2 दिसंबर  से 8 दिसंबर तक  मानए जाने की घोषणा की है। उसी के तहत सोमवार की देर रात तीनों जगह पोस्टरिंग की है।  अपने हस्त लिखित पोस्टर में  भाकपा माओवादी जिंदाबाद, पीएलजीए जिंदाबाद, जल-जंगल-जमीन पर कब्जा करने के लिए मजदूर किसानों का राज्य कायम करो जैसे नारे से  पोस्टर चिपकाए और पर से फेंके हैं । नक्सलियों ने अधिक से अधिक संख्या में युवक एवं युवतियों को संगठन से जुड़ने की अपील भी की है। नक्सलियों की  पोस्टेरिंग के बाद इन इलाकों के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

इधर खुफिया विभाग ने पुलिस को अलर्ट किया है कि माओवादियों के सप्ताह भर के  इस स्थापना दिवस में विशेष चौकसी बरतने की आवश्यकता है।  अलर्ट किया है कि इस तरह के नक्सलियों के आयोजन में  विध्वंस करने की योजना रहती है। पुलिस थाना, पुलिस पिकेट,अर्धसैनिक बल के कैम्प आदि को निशाना बनाने का प्रयास रहता है ।  खुफिया विभाग ने पुल पुलिया आदि पर भी निगरानी रखने के बारे में अलर्ट किया है। हालांकि,  अलर्ट के बावजूद नक्सली लगातार व्यापक  पैमाने में पोस्टरिंग कर   पुलिस को खुली चुनोती दे रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।