विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime News: धनबाद में चोरों का आतंक! BCCL कर्मी के घर से की 22 लाख की चोरी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Published: Fri, 21 Jun 2024 06:19 PM (IST)

धनबाद जिले के नावाडीह स्थित शाइन सिटी के पास गुरुवार रात चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाया। यह ...और पढ़ें

नावाडीह में सेवानिवृत बीसीसीएल कर्मी के आवास का वेंटीलेटर तोड़कर 22 लाख की संपत्ति चोरी
नावाडीह में सेवानिवृत बीसीसीएल कर्मी के आवास का वेंटीलेटर तोड़कर 22 लाख की संपत्ति चोरी

HighLights

  1. गृहस्वामी परिवार समेत घर के उपरी तल्ले पर सो रहे थे
  2. इस दौरान चोरों ने नीचे तल्ले को पूरी तरह खंगाल दिया
  3. 20 हजार रुपये समेत तकरीबन 20-22 लाख के उड़ा जेवरात

जागरण संवाददाता, धनबाद। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद, शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं ना कहीं चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से चंपत हो जा रहे हैं।

गुरुवार की रात चोरों ने नावाडीह स्थित शाइन सिटी के पास एक बंद आवास को निशाना बनाया। चोर आवास का ताला तोड़कर 20 हजार नगद समेत तकरीबन 20-22 लाख के जेवरात उड़ा लिए।

ऐसे दिया चोरी को अंजाम

भुक्तभोगी गृहस्वामी अभिलाष सिंह बीसीसीएल के मुनीडीह एरिया से सेवानिवृत हुए हैं। वह परिवार समेत घर के उतरी तल्ले पर सो रहे थे।

इसी बीच चोरों ने नीचे के बाथरूम का वेंटीलेटर का ग्रिल खोलकर घर में घुसे और नीचे तल्ले को पूरी तरह से खंगाल दिया। घर सर्च करने के दौरान चोरों को अलमारी की चाभी भी हाथ लग गई जिसमें जेवरात व पैसे थे।

चोरों ने आसानी से सभी जेवरात समेट लिए और मुख्य दरवाजा अंदर से खोलकर निकल लिए। जेवरात अभिलाष सिंह के दोनों बेटे के थे। भुक्तभोगी गृहस्वामी ने बताया कि उनके छोटा बेटा वैभव की शादी होने वाली थी।

हाल ही में हुई थी सगाई

हाल में ही उसकी सगाई हुई थी। सगाई के दौरान चांदी के कटौरा में शगुन के तौर पर 20 हजार नगद भी उसे मिल थे तथा तीन चार सोने की अंगूठी थी, जो अलमारी में एक जगह पर सुरक्षित रखा गया था।

वह सब चोर अपने साथ ले गए इसके अलावा शादी के माहौल घर परिवार के लोग भी जुटे थे उनका बडा बेटा अनुभव सिंह की पत्नी सगाई को लेकर आई थी। उसकी शादी का काफी जेवरात अलमारी में पड़ा था, चोर लेकर चंपत हो गए। गृहस्वामी चोरी गई संपत्ति की कीमत तकरीबन 22 लाख रुपये आंकी है।ट

पुलिस मौके पर पहुंची

भुक्तभोगी गृहस्वामी की सूचना पर धनबाद थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसी टीवी कैमरा नहीं था। मुहल्ले में एक कैमरा काफी दूर पर लगा है।

उससे भी पुलिस को कोई फायदा नहीं हुआ है। पुलिस गिरोह का पता लगा रही है। इस घटना को अंजाम देने में चोरों ने काफी सावधानी बरती है।

यही वजह है कि चोर बाथरूम का ग्रिल खोलकर घुसे और उपरी तल्ले पर सो रहे घर के चार-चार सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी बात से आशंका है कि चोर घटना को अंजाम देने से पूर्व गृहस्वामी की नींद नहीं खुले, कोई कैमिकल का छिड़काव जरूर किए हैं।

ये भी पढ़ें-

रांची में मासूम से 'निर्भया' जैसी दिल दहलाने वाली दरिंदगी, चलती कार में हैवानियत करते रहे दरिंदे; सोती रही पुलिस

Gangster Aman Saw: कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को गिरिडीह किया गया शिफ्ट, लॉरेंस बिश्नोई तक से जुड़ चुके हैं तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।