Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से खेल प्रतिभा का होगा जुटान

28 को देश भर से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं का परिचय सत्र होगा। 29 दिसंबर को दिन में ढाई बजे सरसंघचालक मोहन भागवत मार्ग दर्शन करेंगे।

By mritunjayEdited By: Updated: Sun, 23 Dec 2018 01:35 PM (IST)
Hero Image
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से खेल प्रतिभा का होगा जुटान

धनबाद, जेएनएन। क्रीड़ा भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन में 450 जिलों के 2250 खिलाड़ी व डेलिगेट शिरकत करेंगे। धनबाद में 28 से 30 दिसंबर तक क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 28 व 29 दिसंबर को राजकमल विद्यालय में अधिवेशन होगा और 30 दिसंबर को मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोट्र्स कांपलेक्स में खुला सत्र होगा जिसमें आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे। खुला सत्र में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। दो हजार लोग एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे। इसकी जानकारी शनिवार को होटल रतन विहार में आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल सिंह ने दी। राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर, मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शिरकत करेंगे। आयोजन संजय तिवारी ने बताया कि संजय तिवारी ने बताया कि 28 दिसंबर को राजकमल में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन सत्र होगा जिसमें क्रीड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान, उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर व क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री संबोधित करेंगे। 

देश भर से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं का परिचय सत्र होगा। शाम को संस्कार भारती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। 29 दिसंबर को दिन में ढाई बजे सरसंघचालक मोहन भागवत मार्ग दर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रचार के लिए 20 दिसंबर को नागपुर से रविंद्र तरारे, प्रसाद देश पांडेय व संदीप वैद्य साइकिल से चले जो 1100 किमी की यात्रा 27 जनवरी को धनबाद पहुचेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, कोषाध्यक्ष ललन कुमार, व्यवस्था प्रमुख प्रशांत बनर्जी, रुपेश सिन्हा, कौशल कुमार, मिल्टन पार्थ सारथी, विक्रांत उपाध्याय व सत्येदव पांडेय उपस्थित थे।