Move to Jagran APP

168 विद्यालयों में 12 नवंबर को होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

दिल्ली पब्लिक के सभागार में शिक्षा विभाग ने एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के लगभग 60 विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:14 PM (IST)
168 विद्यालयों में 12 नवंबर को होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

जागरण संवाददाता, धनबाद : दिल्ली पब्लिक के सभागार में शिक्षा विभाग ने एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के लगभग 60 विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित हुए। इस दौरान जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने बताया कि 12 नवंबर को जिले के 168 विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में इस बार पब्लिक स्कूलों को भी शामिल किया गया है। डीपीएस की प्राचार्या डा. सरिता सिन्हा ने कहा कि इस सर्वे के लिए सीबीएससी स्कूलों के कुल 202 शिक्षक सह आब्जर्वर की नियुक्ति की जा चुकी है। यह आब्जर्वर 12 नवंबर को संबंधित स्कूलों में जाकर सर्वे करवाएंगे। एसआरपी दिलीप कुमार कर्ण ने इस सर्वे की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी प्राचार्यों का इस सर्वे में दो रोल है। पहला प्रशासनिक पक्ष तथा दूसरा शैक्षणिक पक्ष। प्राचार्यों को शैक्षणिक पक्ष को ही निभाना है। इसके अंतर्गत कक्षा तीन, पांच, आठ तथा 10 के बच्चों को ओएमआर शीट को भरने का अभ्यास कराएंगे। इस बैठक में सरिता सिन्हा, राज कुमार वर्मा, सतीश, संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सीबीएसई को दी गई है जिम्मेवारी :

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 के लिए स्कूलों का चयन तथा सर्वेक्षण के आयोजन की जिम्मेवारी इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को दी गई है। विद्यालयों का चयन यू-डायस 2019-20 के आधार पर किया गया है। मुख्यालय ने इस संबंध में जिले के शिक्षा अधिकारियों तथा अन्य के लिए प्रशिक्षण का आयोजन कर विभिन्न जानकारी दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.