निगम की स्टैंडिंग कमेटी में 1717 करोड़ का बजट मंजूर
धनबाद : धनबाद नगर निगम ने अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 1717 करोड़ का बजट बनाया है। मंगलवार को स्ट
धनबाद : धनबाद नगर निगम ने अगले वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 1717 करोड़ का बजट बनाया है। मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी में 1717 करोड़ का बजट पेश किया जिसे कमेटी सदस्यों से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। अब 27 मार्च को निगम बोर्ड बजट पेश किया जाएगा। इसबार पिछले साल 263 करोड़ के अधिक का बजट लाया गया है। पिछले साल 1454 करोड़ का बजट पेश किया गया था। सोमवार को बोर्ड बैठक में विरोध के कारण बजट पेश नहीं हो पाया था। बोर्ड से पहले स्टैंडिंग कमेटी से बजट पास करना पड़ता है जो नहीं कराया गया था। बोर्ड बैठक में पार्षदों के विरोध के फलस्वरूप मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी में बजट लाकर पास कराया गया। निगम ने इस बजट में 54.36 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। 1663 रुपये केंद्र व राज्य सरकार से विकास योजनाओं के लिए डिमांड करेगा। नगर आयुक्त राजीव रंजन ने संवादाता सम्मेलन में बताया कि धनबाद शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018-19 का बजट तैयार किया गया है। पार्क, तालाब, चौक चौराहों, स्ट्रीट लाइट, नाली और सामुदायिक भवन जैसे आधारभूत संरचना के विकास के लिए 320 करोड़ का बजट रखा गया है। बिजली, पानी, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 470 करोड़ और ग्रीन पैच के विकास के लिए 185 करोड़ का बजट रखा गया है। बजट में साफ-सफाई के लिए पहली बार 100 करोड़ रखा गया है जो पिछले साल से सात गुणा अधिक है। पिछले साल 15 करोड़ रखा गया था। नगर निगम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) 30 करोड़ खर्च करेगा। इसके लिए केंद्र से 20 करोड़ और राज्य से 10 करोड़ मांगा जाएगा। स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता मेयर शेखर अग्रवाल ने की। बैठक में नगर आयुक्त राजीव रंजन, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, पार्षद अशोक पाल, निर्मल मुखर्जी, प्रियरंजन, मौसमी कुमारी, महावीर पासी, शिवकुमार यादव, विनायक गुप्ता, हुलासो देवी, साहेबराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे।
--
हर वार्ड में ढाई करोड़ से बनेगा वार्ड विकास केंद्र
पंचायत भवन के तर्ज पर नगर निगम वार्डो में वार्ड विकास केंद्र होगा। निगम 55 वार्डो में एक-एक वार्ड विकास केंद्र बनाएगा। एक वार्ड विकास केंद्र के निर्माण पर ढाई करोड़ खर्च करेगा। इसके लिए निगम में 20 करोड़ राशि आ चुकी है। इसके अलावा सरकार से 70 करोड़ रुपये का डिमांड करेगा।
---
निगम 12 जगहों पर खोलेगा ओपन जिम
स्टैंडिंग कमेटी में नगर निगम द्वारा 12 जगहों पर ओपन जिम खोलने का निर्णय लिया गया। ओपन जिम खोलने के लिए जगह चिन्हित किए जाएंगे। ओपन जिम को छोटे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें बच्चों के मनोरंजन व बड़ों के लिए व्यायाम समेत जॉगिंग टै्रक होंगे। लोग सुबह व शाम उसमें टहल सकेंगे।
---
नगर निगम का राजस्व बढ़ाने पर जोर
नगर निगम का इस बजट में राजस्व बढ़ाने पर जोर है। निगम ने अगले वित्तीय वर्ष में 54.36 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। खर्च 54.39 करोड़ बैठने का अनुमान है। यानि राजस्व में तीन लाख अधिक खर्च बैठेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि बजट में सरकारी राजकोषीय घाटा 3 लाख बैठक रहा है। घाटा को पाटने के लिए राजस्व बढ़ाने का लक्ष्य है। लोगों को टैक्स का बोझ बढ़ने के लिए तैयार रहें।