Move to Jagran APP

जंगल में कब्र से निकाली गई वनकर्मी की लाश

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर से 15 दिनों से लापता वन विभाग के कर्मी राहुल कुमार क

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 06:32 PM (IST)
जंगल में कब्र से निकाली गई वनकर्मी की लाश

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के विनोद नगर से 15 दिनों से लापता वन विभाग के कर्मी राहुल कुमार का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह टुंडी बरवाअड्डा के सीमावर्ती इलाके पलमा के जंगल में कब्र से बरामद किया। राहुल कुमार की गला दबाकर हत्या कर शव को जमीन के अंदर दफन कर दिया गया था। कांड में गिरफ्तार संदेही चीकू कुमार ने धनबाद पुलिस को राहुल की हत्या हो जाने की बात कही थी। चीकू की निशानदेही पर शुक्रवार सुबह छह बजे धनबाद थाना के एएसआइ बलिराम राउत के नेतृत्व में पुलिस शव खोजने निकली। काफी मशक्कत के बाद पलमा के जंगल में शव का पता चला। शव को कब्र खोदकर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। हालांकि इतने दिन बीत जाने के कारण शव काफी विभत्स हो चुका था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.