Move to Jagran APP

वार्ड 9 की पार्षद सावित्री देवी की बेटी की मोकामा में हत्या

मोकामा धनबाद की भाजपा नेत्री सह पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक दो नंबर निवासी वार्ड नंबर नौ की पार्षद सावित्री देवी की विवाहित बेटी की मोकामा में गला दबाकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:19 AM (IST)
वार्ड 9 की पार्षद सावित्री देवी की बेटी की मोकामा में हत्या

मोकामा : धनबाद की भाजपा नेत्री सह पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक दो नंबर निवासी वार्ड नंबर नौ की पार्षद सावित्री देवी की विवाहित बेटी की मोकामा में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके पति मोर पश्चिम पंचायत निवासी बिजलीकर्मी अरविंद कुमार पासवान पर ही हत्या का आरोप लगा है। विवाहिता के परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार को मिली। आरोप है कि अरविंद का दूसरी महिला से अवैध संबंध था और उसने छिपकर शादी कर ली थी। इसका विरोध करने पर उसने पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

loksabha election banner

विवाहिता की मां सावित्री देवी धनबाद नगर निगम के वार्ड 9 की पार्षद हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की धनबाद प्रखंड अध्यक्ष भी बताई जाती हैं। उनके पति बीसीसीएल में कार्यरत थे। पूरा परिवार धनबाद में ही रहता है।

मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन शर्मा ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतका के भाई भूपेंद्र कुमार के बयान पर पति और मोकामाघाट निवासी उसकी दूसरी पत्नी माला देवी समेत अन्य को नामजद किया गया है।

बताते हैं कि हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गाव निवासी सुरेश पासवान की पुत्री सुभद्रा कुमारी (25 वर्ष) की शादी वर्ष 2014 में मोकामा के अरविंद पासवान से हुई थी। दंपति को ढाई साल की एक बेटी भी है। विवाहिता को जब पति के एक अन्य महिला से अवैध रिश्ते की जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगी। आरोप है कि इसके बाद पति पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। बाद में इस बात का पता चला कि पति ने उक्त महिला से शादी कर ली है। विवाहिता ने इस बात की जानकारी मायकेवालों को भी दी और न्याय की गुहार लगाई। इसी बीच बुधवार को अचानक रिश्तेदारों को विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की सूचना मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.