विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले धनबाद के 1.98 लाख लाभुकों को मिला पेंशन का तोहफा, खाते में पहुंचे 41.66 करोड़ रुपये

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:04 PM (IST)

धनबाद जिले में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत नवंबर 2026 के लिए 1.98 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹41.66 करोड़ की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।

Jharkhand Mukhyamantri Sarvajan Pension Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Sarvajan Pension Yojana

HighLights

  1. धनबाद में 1.98 लाख लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान।

  2. मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत ₹41.66 करोड़ वितरित।

  3. वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मिली।

डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना' के तहत धनबाद जिले में माह नवम्बर 2026 के लिए पेंशन राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने जिले के कुल 1,98,382 योग्य लाभुकों को कुल 41 करोड़ 66 लाख 28 हजार रुपये (₹41,66,28,000) की राशि हस्तांतरित की है।

इसमें प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा के 25,131, अंचल कार्यालय, बाघमारा के 5,857, प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर के 14,348, अंचल कार्यालय, बलियापुर के 1,769, प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद के 2,725, अंचल कार्यालय, धनबाद के 25,985, प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड के‌ 7,360, अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड के 4,157, प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर के 32822, अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर के 130, अंचल कार्यालय, झरिया के 21,478, प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल के 9,902, प्रखण्ड कार्यालय, निरसा के 10,236, प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी के 3,589, अंचल कार्यालय, पुटकी के 8,665, प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची के 13,871 तथा प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी के 10,357 सहित कुल 1,98,382 लाभुकों को ₹41,66,28,000 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं अन्य सुयोग्य लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले ताकि उन्हें सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।