Move to Jagran APP

Punarjagran: झारखंड के मुकेश बने स्वामी विवेकानंद, जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म

Film Punarjagran फिल्म के गीतों को प्रखात भजन गायक अनूप जलोटा और शैलेंद्र भारती ने अपनी आवाज दी है। संगीत अजय मिश्रा ने बनाया है और निर्देशन अनिरूद्ध उपाध्याय ने किया है। फिल्म की पूरी कास्टिंग हजारीबाग की ही है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:17 PM (IST)
Punarjagran: झारखंड के मुकेश बने स्वामी विवेकानंद, जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म
फिल्म पुनर्जागरण की एक सीन में स्वामी विवेकानंद की भूमिका में मुकेश राम प्रजापति।

धनबाद, जेएनएन। स्वामी विवेकानंद के विचार और युवा भारत निर्माण की सोच अब डिजिटल प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी। जल्द ही स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की जीवनी पर आधारित फिल्म पुनर्जागरण रिलीज होने वाली है। फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया है। प्रमाण पत्र मिलते ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा। धनबाद पहुंचे फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक और प्रबंक नवीन उपाध्याय ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण विवेकानंद एजुकेशन सेल की ओर से किया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में की गई है। स्वामी विवेकानंद का मुख्य किरदार हजारीबाग के ही मुकेश राम प्रजापति ने अदा की है।  

loksabha election banner

उपाध्याय ने बताया कि भारत पहले शिखर पर था। फिर पतन हुआ। एक बार फिर से शिखर की ओर बढ़ रहा है। देश के इस सफर में स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के विचार कितने सार्थक हैं, इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। स्वामी विवेकानंद का युवाओं के लिए जो विचार हैं और उनके कतर्व्यों को लेकर जो संदेश दिए हैं, उसी को फोकस किया गया है। 

पाठक ने बताया कि फिल्म के गीतों को प्रखात भजन गायक अनूप जलोटा और शैलेंद्र भारती ने अपनी आवाज दी है। संगीत अजय मिश्रा ने बनाया है और निर्देशन अनिरूद्ध उपाध्याय ने किया है। फिल्म की पूरी कास्टिंग हजारीबाग की ही है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जो विचार हैं वह काफी व्यापक है। ऐसे में उनके जीवन की मुख्य घटनाओं और संदेशों को इसमें शामिल किया गया है। फिल्म पूरी तरह से बन चुकी है। प्रमाण पत्र के लिए सेंसर बोर्ड के पास है। अमेजन पर इसे जारी करने को लेकर वार्ता का दौर चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.