संस्थानों में अपने लोगों को रखवाने के लिए विधायक करते दलाली : सांसद
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर निकाय में भाजपा की जीत के बाद रविवार को भाजपा ने विजय जुलूस ि
चिरकुंडा : चिरकुंडा नगर निकाय में भाजपा की जीत के बाद रविवार को भाजपा ने विजय जुलूस निकाला। चिरकुंडा थाना के समीप आभार सभा का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल नव निर्वाचित अध्यक्ष डबलू बाउरी व उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह का सूर्योदय सेवा समिति व स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। नेताओं ने चिरकुंडा शहीद चौक पर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद पीएन ¨सह ने चिरकुंडा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं व स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया। विधायक अरूप चटर्जी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता उन्हें तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। उनकी माया को जनता ने खंडित कर दिया। चिरकुंडा में पानी का मुद्दा बरकरार है। विधायक जनता के सामने शर्त रखी थी कि हमारे प्रत्याशी को जितवाओ तो एक माह में पानी दिला देंगे। जबकि सच्चाई यह है कि वे ठेकेदार को लाभ दिलाने के लिए पूरी योजना को ही मैथन खींच कर ले गए। विधायक दलाली कर किसी भी संस्थान में अपने ही लोगों को रखवाने का काम करते हैं। चाहे वह टॉल प्लाजा हो या फिर पीएचईडी का प्लांट। निरसा में भी खिलेगा कमल: राज
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एक छोटी सी कसक रह गई है। निरसा में भी भगवा का राज हो, भाजपा का कमल खिले। कहा कि निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी सेवक की भूमिका नहीं निभाएंगे तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। जनता को पानी दिलाना पहली प्राथमिकता
अध्यक्ष डबलू बाउरी ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि चिरकुंडा की जनता की है। चिरकुंडा के लोगों को पानी देना पहली प्राथमिकता होगी। उपाध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह ने कहा ने कहा कि परिवर्तन दिखेगा। हमलोग कुछ नही कहेंगे, हमलोगों का विकास कार्य सबकुछ कहेगा। सभा का संचालन मधुरेद्र गोस्वामी व धन्यवाद ज्ञापन दशरथ साव ने किया। मौके पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, जियाडा के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, डॉ अजय पोद्दार, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर ¨सह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरेश जी, संजय झा, रितूरानी ¨सह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सहित मन्नू तिवारी, संजय गुप्ता सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।