यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पांच जून से बंगाल में होगी मानसून की दमदार एंट्री, झारखंड में भी दिखेगा इसका असर; रिमझिम फुहारों से गिरेगा पारा
Monsoon Update धनबाद में तेज धूप लू और बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जाने की संभावना
- 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं
जागरण संवाददाता, धनबाद। Monsoon Update : जिले में मानसून आने में अभी देरी है। धनबाद की धरती तप रही है। सुबह सात बजे से ही उमस भरी गर्मी का एहसास होने लग रहा है, जबकि सुबह के दस बजे के बाद तो आलम यह है कि शरीर से पसीना ही नहीं सूख रहा है। स्थिति ऐसी है कि गर्मी से लोग बेहाल हैं।
दोपहर तीन बजे के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम केंद्र रांची की मानें तो गुरूवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के ऊपर जा सकता है। फिलहाल दिन के 11 बजे तक यहां का पारा 38 डिग्री के आसपास था। दोपहर तीन बजे तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। वहीं हवाओं की रफ्तार दस किलो मीटर प्रतिघंटा के आसपास रही।
दिन में ही बाजारों में दिख रहे कम लोग
सुबह के दस बजे के बाद से ही बाजारों में लोग कम दिख रहे हैं। राजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग घरों से बाहर तो निकले हैं, लेकिन गर्मी के कारण उन्हें भी परेशानी हो रही है।
आम दिनों में जहां कोर्ट रोड में लोगों की अत्याधिक भीड़ रहती थी, यहां भी लोग कम ही दिखे। इसी प्रकार से बात हिरापुर अथवा बरटांड की करें तो आम जन घरों से कम ही निकल रहे हैं।
पांच जून को बंगाल आएगा मानसून
बादलों की ट्रैकिंग करने वाले डा. एसपी यादव ने बताया कि इस बार मानसून समय से भारत आ रहा है। एक जून को मानसून केरल में प्रवेश करेगा और पांच जून तक बंगाल आने की संभावना है।
अगर बंगाल में बारिश होती है तो इसका असर धनबाद में भी दिखने को मिलेगा। यहां फुहारें बरस सकती हैं। उन्होंने बताया कि आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है।
ये भी पढ़ें:
