Move to Jagran APP

रहबर की राहजनी... दिल्ली में निशिकांत से मिले सरयू, काैन सी दिशा तलाश रही इनकी राजनीति

झारखंड विधानसभा के सदस्य सरयू राय नई दिल्ली में हैं। उन्होंने रविवार को कई लोगों से मुलाकात की। वे गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भी मिले। दोनों को अपनी पुस्तक रहबर की राहजनी की एक-एक प्रति भेंट की।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 04:39 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 07:08 PM (IST)
रहबर की राहजनी... दिल्ली में निशिकांत से मिले सरयू, काैन सी दिशा तलाश रही इनकी राजनीति
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और झारखंड विधानसभा के सदस्य सरयू राय।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा के बहुचर्चित सदस्य सरयू राय की राजनीति की दिशा समझ से परे है। वह दो साल पहले ही भाजपा को छोड़ चुके हैं। झारखंड के पूर्व भाजपाई मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ अब भी मोर्चा खोले हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के साथ भी मिलना-जुलना जारी रखा है। राय ने रविवार को नई दिल्ली में थे। उन्होंने भाजपा के फायर ब्रांड सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की। इस दाैरान दुबे को अपनी पुस्तक 'रहबर की राहजनी' भेंट की। यह जानकारी राय ने ट्वीट कर दी है।

loksabha election banner

सरयू राजय झारखण्ड के जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय विधायक हैं। 2019 के झारखंड विधान सभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ और जमशेदपुर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को परास्त कर के विधायक बने। इसके बाद राय ने देश की राजनीति का ध्यान अपनी ओर खींचा।

नई दिल्ली में राय ने बिहार से राज्यसभा सदस्य और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भी मुलाकात की। राय ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए अपनी पुस्तक रहबर की राहजनी के बाबत भी कुछ इशारा किया है। इससे पहले भी राय पुस्तक लिख चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.