Move to Jagran APP

Jharkhand Congress Politics: सरयू राय पर कांग्रेस डाल रही डोरे, कार्यकारी अध्यक्ष इरफान ने दिया ऑफर

इरफान ने कहा कि सरयू राय वरिष्ठ एवं सुलझे हुए नेता हैं। उन्होंने कई घोटाले एवं भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। वर्तमान में उचित प्लेटफार्म में नहीं रहने के कारण उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का द्वार उनके लिए खुला है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 06:11 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 06:11 AM (IST)
Jharkhand Congress Politics: सरयू राय पर कांग्रेस डाल रही डोरे, कार्यकारी अध्यक्ष इरफान ने दिया ऑफर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी (फाइल फोटो)।

धनबाद/ बरवाअड्डा, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मंत्री विधायक सरयू राय पर कांग्रेस डोरे डाल रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक इरफान अंसारी ने राय को ऑफर दिया है। कहा है-राय के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला है। वे चाहें तो कांग्रेस में शामिल होकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। योग्यता होने के बावजूद निर्दलीय विधायक के कारण सरयू की बात आज झारखंड की राजनीति में सुनी नहीं जा रही है। 

loksabha election banner

केक काट इरफान ने सोनिया गांधी का मनाया जन्म दिवस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंसारी बुधवार को धनबाद में थे। उन्होंने बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में केक काटकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरयू राय वरिष्ठ एवं सुलझे हुए नेता हैं। उन्होंने कई घोटाले एवं भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। वर्तमान में उचित प्लेटफार्म में नहीं रहने के कारण उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का द्वार उनके लिए खुला है।

रघुवर दास को पराजित कर सरयू ने किया कमाल

सरयू राय पुराने भाजपाई हैं। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से बगावत कर दिया था। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ा। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में रघुवर दास को पराजित कर सरयू ने कमाल कर दिया। 

सूब के सभी लोगों के मुफ्त इलाज की व्यवलस्था करे झारखंड सरकार

जामताड़ा के विधायक राज्य में सभी लोगो के लिये पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था सरकार की ओर से करना चाहिए। स्वास्थ्य का व्यवसायीकरण नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी लोगो के लिए पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराये जाने की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। अंसारी ने कहा कि कुछ असाध्य रोगों के लिये पांच लाख रुपये तक की मदद सरकार द्वारा कराए जाने की व्यवस्था है पर ये नाकाफी है। ये खास वर्ग और बीपीएल एवं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए है। बहुत ऐसे लोग हैं जो इन वर्गों में नही हैं और आर्थिक कारणों ने इलाज नहीं करा पाते हैं। अंसारी ने कहा कि उनकी मांग है कि यह व्यवस्था सभी लोगों के लिए हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.