SNMMCH के लिए विधायक राज ने मंगवाया 50 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर Dhanbad News
अस्पतालों में एक्सीडेंट की आपूर्ति और बेहतर बनाने के लिए विधायक राज सिन्हा ने 50 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया है। सभी सिलेंडर उनके आवासीय कार्यालय पर रखा गया है। हालांकि उसका कुछ उपकरण अभी नहीं पहुंच पाया है।
धनबाद, जेएनएन: अस्पतालों में एक्सीडेंट की आपूर्ति और बेहतर बनाने के लिए विधायक राज सिन्हा ने 50 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाया है। सभी सिलेंडर उनके आवासीय कार्यालय पर रखा गया है। हालांकि उसका कुछ उपकरण अभी नहीं पहुंच पाया है।
इसलिए उसे अस्पताल के हवाले नहीं किया गया है। विधायक ने बताया कि बुधवार तक सभी उपकरण पहुंच जाएंगे। इसके बाद इसे एस एन एम एमसीएच को सौंप दिया जाएगा। इससे लोगों को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन कैथ लैब, पीजी सेंटर इत्यादि में भर्ती रोगियों को अधिक समय तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकेगा।
अभी जो रोटेशन सिस्टम चल रहा है उसमें सुधार आने की उम्मीद है। जिससे मरीज जल्द स्वस्थ होंगे। उन्होंने हाल ही में 15 बाइपैप मशीन भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपा था। सिन्हा ने कहा कि आगे भी जरूरत पड़े तो अस्पताल प्रबंधन उनसे संपर्क कर जरूरी सामग्री की जानकारी दे तो वे इसके लिए भी प्रयास शुरू कर देंगे।
इस बीच हाल ही में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए विधायक ने सोशल मीडिया पर 1 वर्ष पूर्व किए हुए अपने कार्यों को रिकॉल कराना भी शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष किस दिन कहां उन्होंने सैनिटाइज किया, कहां भोजन के पैकेट बांटे, कहां राहत सामग्री पहुंचाई इस सभी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिकॉल करा रहे हैं। हालांकि संक्रमण झेल चुके विधायक इस बार भीड़ में उतरने में परहेज कर रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया पर स्वयं सक्रिय रहने वाले विधायक केंद्र सरकार के कार्यों और उनके द्वारा जारी आंकड़ों को लेकर भी सजग हैं और उसे लगातार इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं।