निकाह की आड़ में नाबालिग की अस्मत से खिलवाड़, दुष्कर्मी के प्रति पुलिस उदार, न्याय के लिए एसएसपी से फरियाद Dhanbad News
युवक पहली बार 14 मार्च 2019 को विद्यालय के पास से छात्रा को लेकर बाकुड़ा पश्चिम बंगाल गया था। समाज से न्याय की उम्मीद खत्म हो जाने के बाद पूरी घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई।
झरिया, जेएनएन। झरिया थाना क्षेत्र में रहनेवाली एक विद्यालय की नाबालिग छात्रा को यहीं के रहनेवाले अजहर नामक युवक ने शादी का झांसा महीनों से याैन शोषण करता रहा। छात्रा की मां ने आरोपी पर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
मां ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो अजहर उससे झूठा निकाह कर लिया। छात्रा की मां ने बताया कि कई माह तक अपनी पुत्री की खोजबीन करने के बाद उसका पता मिला। बाकुड़ा जाने के बाद अजहर ने धमकी देते हुए कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर मेरी पुत्री को मेरे साथ जाने दिया। यहां आने के बाद कुछ दिन बाद अजहर मेरे घर आया। इसका विरोध किया तो अजहर जबरन यह कह कर ले गया। इसके बाद वह मेरी पुत्री को कुछ महीने किराये के मकान में रखा। फिर अपने घर ले गया। कुछ ही दिन बाद आरोपी अजहर, उसका पिता, भाई ने मेरे पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी समाज के लोगों को दी। समाज के लोग आरोपी के परिजन पर दबाव दिया गया तो लड़के को बुलाने का बहाना बनाकर समय पार किया जाता रहा। युवक पहली बार 14 मार्च 2019 को विद्यालय के पास से छात्रा को लेकर बाकुड़ा पश्चिम बंगाल गया था।
समाज से न्याय की उम्मीद खत्म हो जाने के बाद पूरी घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई। छात्रा की मां ने चार फरवरी को झरिया थाना में लिखित शिकायत की। झरिया पुलिस की ओर से आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई न होता देखकर पीडि़त परिवार परेशान होकर धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारी, सिंदरी के डीएसपी, झरिया की विधायक से न्याय की गुहार लगाई।