Move to Jagran APP

हिमालय में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से कोयलांचल में कितनी बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Update धनबाद और पड़ोस के जिले बोकारो गिरिडीह जामताड़ा का तापमान तेजी से गिर रहा है। 10 दिसंबर तक न्यूनतम पारा 15-16 डिग्री था। यह 10 पर पहुंच गया है। जैसे-जैसे पारा गिर रहा ठंड बढ़ रही है। माैसम विभाग ने और पारा गिरने के संकेत दिए हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 07:48 AM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 10:40 AM (IST)
हिमालय में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से कोयलांचल में कितनी बढ़ेगी ठंड
कोहरे का सुबह-सुबह दिख रहा असर ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। दस दिसंबर तक सामान्य से अधिक रहने के बाद 11 दिसंबर से पारा में लगातार गिरावट आ रही है। 15 -16 डिग्री तक पहुंचा तापमान तेजी से गिर रहा है। धनबाद शहर का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10 डिग्री पर पहुंच गया। यही हाल पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और आसनसोल का है। संताल के देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा में भी पारा गिरने से ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ ही कोहरा भी गिर रहा है। सुबह-शाम कोहरा गिर रहा है। इससे सुबह में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। धनबाद में आज 14 दिसंबर को तापमान में और गिरावट के माैसम विभाग ने संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री होने के आसार हैं। इससे कड़ाके ठंड पड़ेगी। 

loksabha election banner

15 दिसंबर के बाद हाड़ तोड़ने वाली पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद इसमें और गिरावट आ सकती है। 16 और 17 दिसंबर को रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान लुढ़कने से मौसम बेहद सर्द होगा। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि राजस्थान के आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 15 दिसंबर तक हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर यहां भी दिखेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

दिन में भी लग रही ठंड

शाम और रात का मौसम सर्द होने के साथ ही दिन में भी ठंड लग रही है। दिन के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आ गई है। 30-31 डिग्री के बीच रहने वाला तापमान 26 से 27 डिग्री के पहुंच गया है। जैसे-जैसे पारा गिर रहा है ठंड बढ़ रही है। आने वाले एक दो दिनों में हाड़ तोड़ ठंड पड़ेगी। ठंड से बचने के लिए धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जला रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.