Move to Jagran APP

दिल्ली से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह की हुई स्क्रीनिंग, हाथ पर मारा गया होम क्वारंटाइन का ठप्पा Dhanbad News

सुबह 9 बजे डॉक्टरों की टीम एक बार फिर सांसद पीएन सिंह के घर पर पहुंची। काफी देर तक डॉक्टर बाहर बेल बजाते रहे और इंतजार करते रहे। बहुत देर बाद गेट खुला और डॉक्टरों की टीम अंदर गई।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 07:19 AM (IST)
दिल्ली से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह की हुई स्क्रीनिंग, हाथ पर मारा गया होम क्वारंटाइन का ठप्पा Dhanbad News
दिल्ली से धनबाद पहुंचे सांसद पीएन सिंह की हुई स्क्रीनिंग, हाथ पर मारा गया होम क्वारंटाइन का ठप्पा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। Member of Parliament  PN Singh कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सफाई दी है। लॉकडाउन के दाैरान दिल्ली से सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचने पर कहा है कि संसद भवन की पुलिस की ओर से स्वीकृति पास लेकर आए हैं। यह पास दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर की तरफ से जारी किया गया है। धनबाद जिला प्रशासन ने एहतियान होम क्वारंटाइन पर रहने को कहा है। इसका पालन कर रहा हूं। दूसरी तरफ बुधवार सुबह धनसार स्थित आवासर पर सांसद सिंह की स्क्रीनिंग की गई। उनके हाथ पर 14 दिनों के होम क्वारंटाइन का ठप्पा लगाया गया। 

loksabha election banner

20 दिनों बाद दिल्ली से धनबाद लाैटे सांसद पीएन सिंह 

भाजपा सांसद पीएन सिंह संसद के बजट सत्र में भाग लेने दिल्ली गए थे। इसी बीच लॉकडाउन हो गया। इस कारण वे बीस दिनों से दिल्ली में ही थे। रविवार 12 अप्रैल को सड़क मार्ग से धनबाद पहुंचे। इसकी सूचना मिलने के बाद धनबाद जिला प्रशासन ने उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया है। सांसद पीएन सिंह दिल्ली से जिस कार में आए उसमें तीन लोग सवार थे। चालक व सिंह के अलावा उनके पीए मिथिलेश गोप भी कार में सवार थे। हालांकि अधिकारियों ने मंगलवार को सिर्फ सांसद से मुलाकात की और उन्हें होम क्वारंटाइन किया। पीए मिथिलेश गोप भी अपने घर में हैं।

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सांसद पीएन सिंह को किया होम क्वारंटाइन

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने भारी मशक्कत और इंतजार के बाद सांसद पीएन सिंह को होम  क्वारंटाइन किया। सांसद अब 14 दिनों तक अपने घर में एकांतवास में रहेंगे। सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही उनके दाहिने हाथ मुहर भी लगाया। सांसद ने मुहर के बारे में पूछा भी कि,  क्या यह लगाना जरूरी है? डॉक्टरों की टीम ने बताया कि यह होम क्वारंटाइन का एक हिस्सा है। यह लगाना अनिवार्य है। इसके बाद सांसद ने मुहर लगाई और डॉक्टरों के दिए हुए निर्देश का पालन करने की बात कही।

नहीं खुला दरवाजा तो मंगलवार रात 11 बजे लौट गई थी टीम

सांसद पीएन सिंह को दिल्ली से धनबाद आने की सूचना के बाद स्वास्थ विभाग हरकत में आ गया था। रात 10:30 बजे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम सांसद पीएन सिंह के घर पर पहुंची। डॉक्टरों की मानें तो लगभग एक घंटे तक लोग गेट का बेल बजाते रहे, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद इसकी सूचना सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास को दी गई। जिले के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। सिविल सर्जन से सुबह में जाने को कहा, इसके बाद टीम रात में बैरंग लौट गई।

सुबह में भी काफी देर से खुला गेट

सुबह 9 बजे डॉक्टरों की टीम एक बार फिर सांसद पीएन सिंह के घर पर पहुंची। काफी देर तक डॉक्टर बाहर बेल बजाते रहे और इंतजार करते रहे। बहुत देर बाद गेट खुला और डॉक्टरों की टीम अंदर गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत की जांच की जांच में वह बिल्कुल फिट पाए गए। सांसद ने बताया कि घर में वे लोग दूसरी तरफ से इसलिए गेट की आवाज नहीं सुन पा रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के तमाम नियमों का पालन करने को कहा।

ड्राइवर की भी होगी जांच

सांसद पीएन सिंह को दिल्ली से धनबाद तक लाने वाला ड्राइवर कतरास का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर को भी सदर अस्पताल आने को कहा है। इस संबंध में सांसद को भी सूचित किया गया है। ड्राइवर ने सदर अस्पताल में आने की हामी भरी है। यदि ड्राइवर अस्पताल नहीं आता है तो स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उसे लेकर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.