Move to Jagran APP

तोपचांची के सीओ के खिलाफ मुखियाओं ने खोला मोर्चा

तोपचांची तोपचांची के अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी की ओर से गोमो दक्षिण पंचायत के मुखिया

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 06:20 AM (IST)
तोपचांची के सीओ के खिलाफ मुखियाओं ने खोला मोर्चा
तोपचांची के सीओ के खिलाफ मुखियाओं ने खोला मोर्चा

तोपचांची: तोपचांची के अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी की ओर से गोमो दक्षिण पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह को दूरभाष पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देने के मामले को मुखिया संघ ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को तोपचांची प्रखंड के मुखियाओं ने बैठक कर घटना की निदा की। साथ ही अंचलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र भेजने का निर्णय लिया। मुखियाओं ने कहा कि कोरोना के इस महामारी में पूरे प्रदेश के मुखिया अपनी जान की परवाह किए बगैर सामाजिक कार्य में लगे हैं। ऐसे में एक पदाधिकारी द्वारा मुखिया से अमर्यादित व्यवहार किया जाए तो फिर काम कैसे होगा। पत्र के माध्यम से मुखियाओ ने कहा है कि अगर अंचलाधिकारी के खिलाफ करवाई नहीं हुई तो प्रदेश के 4398 मुखिया किसी भी सरकारी कार्य मे सहयोग नहीं कर पाएंगे।

loksabha election banner

मालूम हो कि 31 मार्च को गोमो दक्षिण पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह ने अंचलाधिकारी के व्यवहार से आहत होकर पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मुखिया राजेद्र सिंह और अंचलाधिकारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। जिसे सुनने के बाद प्रखंड के सभी मुखिया एक जुट होकर अंचलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बैठक में मुखिया संगीता कुमारी, परशुराम महतो, पप्पू मेहता, बैजनाथ रजक, शोएब अंसारी, नंदलाल मुर्मू, लोकनाथ राम आदि मौजूद थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.