विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी में राहत: मेरठ सिटी-सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेन, झारखंड-बिहार को फायदा

By Ravi Kumar Chourasia Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sun, 12 Apr 2026 09:56 AM (IST)

Meerut-Santragachi Special Train: रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मेरठ सिटी और सांतरागाछी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मेरठ सिटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन।

  2. गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

  3. धनबाद सहित झारखंड के लोगों को होगा फायदा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Meerut-Santragachi Special Train गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इसी कड़ी में मेरठ सिटी और सांतरागाछी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04086 मेरठ सिटी–सांतरागाछी स्पेशल 14 अप्रैल को मेरठ सिटी से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04085 सांतरागाछी–मेरठ सिटी स्पेशल 16 अप्रैल को सांतरागाछी से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले प्रमुख रेल मार्ग पर संचालित होगी। इस रूट पर चलने से धनबाद सहित झारखंड के अन्य इलाकों के यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। खासकर गर्मी की छुट्टियों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह सेवा काफी उपयोगी साबित होगी।

फिलहाल रेलवे ने दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे की घोषणा की है। हालांकि, यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए भविष्य में फेरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और वेटिंग की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के इस फैसले का यात्रियों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि छुट्टियों के मौसम में इस तरह की स्पेशल ट्रेनों का संचालन बेहद जरूरी होता है, जिससे यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक बनती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।