Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया बना माध्यम

धनबाद जिले के झरिया के डॉ. मनोज सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 10:01 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया बना माध्यम
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया बना माध्यम

झरिया (धनबाद),गोविंदनाथ शर्मा। ग्लोबल वार्मिग ने आज पूरी दुनिया को सकते में डाल दिया है। इसकी वजह यह है कि प्रदूषण से पर्यावरण पर संकट उत्पन्न हो गया है। वर्तमान में करीब-करीब तमाम देशों में पर्यावरण को बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। धनबाद जिले के झरिया के डॉ. मनोज सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है। उन्होंने 'ग्रीन लाइफ' नामक संस्था का गठन किया है जो एसएमएस, फेसबुक और वाट्सएप के जरिए संदेश देकर लोगों को इस अभियान से जोड़ रही है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में संदेश दिया जाता है। इसके लिए फेसबुक और वाट्सएप का सहारा लिया जा रहा है। ग्रीन लाइफ से 4978 फॉलोअर्स जुड़े हैं। फेसबुक पर ग्रीन लाइफ का पेज भी है। ग्रीन लाइफ वाट्सएप ग्रुप से दो सौ से अधिक लोग जुड़े हैं।

पौधरोपण पर जोर

डॉ. मनोज ने बताया कि कोयलांचल में बढ़ते प्रदूषण से परेशान होकर वर्ष 2005 में ग्रीन लाइफ संस्था का गठन किया। इसके बाद जगह-जगह जनसंपर्क और संगोष्ठी कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संदेश देना शुरू किया। पौधरोपण के काम में भी लगे। वर्ष 2008 से मोबाइल से एसएमएस कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करना शुरू किया। इसके लिए मोबाइल कंपनी के एसएमएस ऑफर का सहारा लिया।

लोगों में बांटते हैं पौधे

डॉ. मनोज के मुताबिक उन्हें पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा अपने पिता डॉ. एचएन सिंह से मिली। वे लोगों को पौधे देकर अब तक हजारों पौधे कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में लगा चुके हैं। उन्होंने अपने पैतृक जिला औरंगाबाद में भी यह अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: वीडियो वायरल करने की धमकी दे किया जा रहा था ब्लैकमेल

यह भी पढ़ें:अब ट्रेन में सफर पर आपके 'डॉगी' को मिलेगी रियायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.