यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad News: धनबाद के प्रभातम मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
धनबाद के प्रभातम मॉल में शनिवार रात भीषण आग लग गई जिससे पूरे माल में अफरा-तफरी मच गई। आग की ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की
- प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह से राहत और बचाव कार्य में जुटे
जागरण संवाददाता, धनबाद। शनिवार की रात करीब 8 बजे धनबाद के मेमको मोड़ स्थित सबसे बड़े मॉल में अचानक ब्लैकबेरी स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे मॉल में अफरातफरी मच गई।

माल में आग लगने के बाद अलार्म बजने लगे, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। माल प्रबंधन प्ने तत्काल सभी दुकानों और थिएटर को खाली कराना शुरू किया।
होली की छुट्टी के कारण मा में भारी भीड़ थी, पार्किंग खाली कराने में कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। कुछ कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती रही।

दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मॉल के सभी कर्मी और ग्राहक सुरक्षित बाहर निकल गए। आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वहीं, कितनी क्षति हुई, इसका भी आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह से राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
उधर, बरवाअड्डा में शनिवार देर शाम प्रभातम माल स्थित ब्लैकबेरी कपड़े दुकान में आग लग गई। आग लगने से पूरे मॉल में धुआं फैल गया जिस की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना दिसंबर मॉल स्थित सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट में काफी लोग थे। धुंआ फैलने से लोग बाहर की ओर भागने लगे। सूचना पर मोल का लाइन कटा दिया गया।
डी 3 रेस्टोरेंट के कर्मचारी और मलिक शांतनु कुमार अग्निशमन उपकरण लेकर ब्लैक बड़ी दुकान लगी आपको बुझाने में लग गए।
वहीं सूचना पर अग्निशमन विभाग के दो वाहनों के पहुंचकर आप पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद मॉल बंद कर दिया गया।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
