Move to Jagran APP

Coronavirus News Update: धनबाद में शुरू हुआ मास्क जांच अभियान; पहले दिन सिर्फ चेतावनी, कल से कार्रवाई

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को मास्क जांच अभियान धनबाद और बोकारो समेत पूरे राज्य में शुरू हुआ। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर सोन ने इसको लेकर सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 01:31 PM (IST)
Coronavirus News Update: धनबाद में शुरू हुआ मास्क जांच अभियान; पहले दिन सिर्फ चेतावनी, कल से कार्रवाई
बोकारो में मास्क जांच अभियान चलाते पुलिसकर्मी ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर दिशा-निर्देश दिए जाने का असर दिखने लगा है। धनबाद और बोकारो में भी मास्क जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दाैरान लोगों को मास्क पहनने के लिए चेतावनी दी जा रही है। शुक्रवार से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार सुबह रांची-रामगढ़-बोकारो मार्ग पर पुलिस ने अभियान चलाया। मास्क न पहनने वालों को चेतावनी दी गई। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशनों पर भी सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। धनबाद रेलवे स्टेशन पर फिलहाल महाराष्ट्र और केरल से आने वाली ट्रेनों की जांच की जा रही है। 

loksabha election banner

धनबाद के सिटी सेंटर चाैक पर मास्क चेकिंग के लिए खड़े पुलिस-प्रशासन के अधिकारी। 

स्वास्थ्य सचिव ने दिया निर्देश

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को मास्क जांच अभियान धनबाद और बोकारो समेत पूरे राज्य में शुरू हुआ। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर सोन ने इसको लेकर सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है। अगर कोई बिना मास्क पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोन ने राज्य में कम जांच पर नाराजगी जताई है और इसमें तेजी लाने को कहा है। आयुष्मान योजना से संबद्ध सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण शुरू करने का आदेश दिया।

राहगीरों को प्रशासन ने दी चेतावनी, मास्क पहने नहीं तो कार्रवाई

विभागीय निर्देश के बाद धनबाद में भी आम लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है। इस बाबत गुरुवार की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर एसडीओ सुरेंद्र कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने आम लोगों से मास्क पहनने की अपील की। एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आज सभी लोगों को मास्क पहनने की अपील के साथ चेतावनी दी जा रही है। शुक्रवार से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना मास्क के जो भी लोग पकड़े जाएंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने भी तमाम पुलिस पदाधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिया है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न थाना की ओर से भी अभियान चलेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से आप लोगों से सहयोग करने की अपील की जा रही है।

झारखंड में किया गया है हाई अलर्ट

दूसरे राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए झारखंड के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि लोगों को मास्क पहनने की अपील की जा रही है। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाके में बेवजह नहीं जाने को कहा जा रहा है। लापरवाही के कारण एक बार फिर से संक्रमण बढ़ सकता है एहतियात बरतकर हम इस पर काबू पा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.