Move to Jagran APP

साधन गुप्ता के शहादत दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

मासस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुरलीडीह स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में साधन गुप्ता का शहादत दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 08:43 PM (IST)
साधन गुप्ता के शहादत दिवस पर निकाली प्रभातफेरी
साधन गुप्ता के शहादत दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

संस, महुदा: मासस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुरलीडीह स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में साधन गुप्ता का 52वां शहादत दिवस मनाया। साधन गुप्ता मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जो मुरलीडीह, छत्रुटांड़ का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ। संध्या बेला में मासस समर्थकों के द्वारा साधन गुप्ता की आदमकद प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने कहा कि सरकार ने देश व राज्य में विकास की बात कहकर जनता को ठगने काम किया है। यहां का धन विदेशों मे जा रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में असफल है। सरकार के खिलाफ गोलबंद होने पर ही जनता को उनका अधिकार मिलेगा। बाघमारा में गुंडाराज कायम हो गया है। मासस ने इसके विरोध में 19 नवंबर को धनबाद में विशाल क्रांति रैली निकालने का फैसला लिया है। भक्तु प्रसाद महतो, अशोक दसौंधी, मनबोध महतो, शेख रहीम, मुकुंद महतो, मंटु महतो, मुक्तेश्वर महतो, दिलीप ¨सह, तिलकेश्वर महतो, राधु राय, याकुब अंसारी, मुन्ना खान, शिवनंदन लोहार, मुजीब अंसारी आदि ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.