Move to Jagran APP

Akhil Bhartiya Yadav Mahasabha: मनोज यादव बने झारखंड प्रदेश सचिव, समाज ने दी बधाई

मनोज यादव को सचिव बनाने संबंधी पत्र प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने जारी किया है। मनोज कांग्रेस की राजनीति के साथ ही अपने समाज की राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। यादव को झारखंड प्रदेश का सचिव बनाए जाने का यादव समाज ने स्वागत किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 05:03 PM (IST)
झारखंड प्रदेश यादव महासभा के नव नियुक्त सचिव मनोज यादव।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मनोज यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा का झारखंड प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मनोज कांग्रेस की राजनीति के साथ ही अपने समाज की राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। यादव को झारखंड प्रदेश का सचिव बनाए जाने का यादव समाज ने स्वागत किया है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

loksabha election banner

जिला कांग्रेस में मनोज यादव की सक्रिय भूमिका है। सचिव बनाए जाने पर मनोज यादव को राजेश्वर सिंह यादव, डीएन यादव, सूरज यादव, गणेश यादव, कार्तिक घोष सहित समाज के प्रमुख लोगों ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.